फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dumper crushes innocent in Mahoba, angry villagers block

महोबा में सड़क हादसा: डंपर ने मासूम को कुचला, चालक को पकड़कर बेरहमी से पीटा, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 04 Dec 2022 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Dec 2022 03:04 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने मासूम को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने डंपर डंपर चालक को पकड़कर बेरहमी से पीटा, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
 

विज्ञापन
Dumper crushes innocent in Mahoba, angry villagers block
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के रतौली-पसवारा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने घर के दरवाजे खेल रही मासूम बालिका को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर मौत होने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़कर बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर ओवरलोड वाहनों की निकासी पर रोक लगाने और मुआवजे की मांग की। एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम खुल सका। पसवारा गांव निवासी ओमप्रकाश की चार वर्षीय पुत्री लक्ष्मी रविवार की सुबह करीब आठ बजे घर के दरवाजे पर खेल रही थी।
विज्ञापन

तभी महोबा की ओर से पत्थर लादकर जा रहा डंपर टक्कर मारते हुए निकल गया। पहिया की चपेट में आने से मासूम की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक राजेश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से नाराज परिजनों व एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने सड़क पर कटीले झाकड़ और पत्थर रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजा व दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम जितेंद्र सिंह और सीओ रामप्रवेश राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर तीन घंटे बाद लगभग 11 बजे जाम खुल सका। इसके बाद सड़क के दोनों ओर फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इकलौती बेटी की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed