{"_id":"63e8b8f57b00fca4060ac56c","slug":"dumper-and-car-collided-on-kanpur-sagar-highway-one-dead-three-injured-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कानपुर-सागर हाईवे पर डंपर व कार की भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कानपुर-सागर हाईवे पर डंपर व कार की भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल
Sun, 12 Feb 2023 04:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:26 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। डंपर और कार की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हमीरपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपर और कार की तेज भिड़ंत हो गई। जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि कानपुर-सागर हाईवे पर रविवार दोपहर दो बजे कानपुर से महोबा जा रहे डंपर की सुमेरपुर से आ रही कार से कुछेछा के पास टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक राहुल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भरुआ सुमेरपुर की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो कार सवार और डंपर चालक भी घायल हुए हैं। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन