यूपीः मानसिक तनाव के चलते सिपाही ने सीने में मारी गोली, तोड़ा दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर देहात में पामा चौकी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। आनन फानन साथी सिपाही की सूचना पर उसे अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थित को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर पहुंचने से पूर्व रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। जिला इटावा के थाना भरथना के पाली निवासी हेड कॉन्स्टेबल नरेश यादव मौजूदा समय मे पामा चौकी में तैनात थे। देर रात वह हेड कॉन्स्टेबल वेद प्रकाश तिवारी के साथ सरवन खेड़ा सर्विस पॉइंट पर ड्यूटी को गए थे।
इसी दौरान निवेदिता पेटोल पम्प के पास अपनी सर्विस रायफल से नरेश ने खुद को गोली मार ली । मौजूद साथी सिपाही की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आननफानन उसे अकबरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक एके श्रीवास्तव ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल ने अज्ञात कारणों से खुद को गोली मारी है, जहाँ उपचार के दैरान उसकी मौत हो गई।