फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Due to failure of sterilization in Etawah woman gave birth to the fifth daughter

Etawah: नसबंदी फेल! महिला ने पांचवी बेटी जन्मी, पति को छह महीने से नहीं मिला मानदेय, बोला- प्रशासन मदद करे

Thu, 09 Mar 2023 12:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Mar 2023 12:23 PM IST
सार

बसरेहर कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें नसबंदी करा चुकी महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने 16 महीने पहले नसबंदी का ऑपरेशन करवाया था, जो फेल हो गया।

विज्ञापन
Due to failure of sterilization in Etawah woman gave birth to the fifth daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले के बसरेहर क्षेत्र में करीब 16 महीना पूर्व नसबंदी कराने वाली महिला की नसंबदी फेल हो गई। महिला के पांचवी बेटी के जन्म देने से दंपती की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि उसे सरकार से मुआवजा मिले, ताकि वह अपने बच्चे की ठीक से परवरिश कर सके।

विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरालोकपुर के मजरा सीपुरी निवासी संजू ने बताया कि पत्नी पिंकी देवी की गत आठ नंवबर 2021 में बसरेहर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे कैंप में नसबंदी करवाई थी। इसके बावजूद पत्नी गर्भवती हो गई और मंगलवार को पांचवी बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

महिला के पति ने बताया पत्नी को सुबह करीब आठ बजे प्रसव पीड़ा होने पर 102 एम्बुलेंस बुलाई। एम्बुलेंस पत्नी को सीएचसी बसरेहर लेकर जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एम्बुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल के टेक्नीशियन व पायलट कौशल किशोर और मुनेश कुमार व आशा रीता देवी ने सुरक्षित प्रसव कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने से नहीं मिला है मानदेय
संजू ने बताया कि वह परौली रमायन में काम करता है, लेकिन छह महीने से मानदेय नहीं मिला। गांव वालों से रुपये उधार लेकर पत्नी को सीएचसी में भर्ती करने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में ही प्रसव हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी पिंकी देवी की नसबंदी फेल हुई है और मेरे पांच बेटी हो गई प्रशासन मेरी मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed