{"_id":"63b3efabd278b87cdb60d893","slug":"dubais-glass-merchants-family-looted-by-taking-them-hostage-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दुबई के कांच व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लूट, पुलिस बोली- शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दुबई के कांच व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लूट, पुलिस बोली- शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध
Tue, 03 Jan 2023 02:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 03 Jan 2023 02:35 PM IST
सार
बिधनू के मगरासा गांव में कांच व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध दिख रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में बिधनू के मगरासा गांव में बदमाशों ने रविवार देर रात कांच व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। व्यापारी के बेटे को पीट भी दिया। मगरासा गांव निवासी नरेंद्र यादव दुबई में कांच का व्यापार करते हैं। उनकी पत्नी मंजू, बेटा नितेश और बेटी मोनिका गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
नितेश के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे छत के रास्ते असलहों से लैस पांच नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और सिर पर तमंचा लगाकर पीटने लगे। शोर सुनकर मां और बहन भी कमरे से निकल आईं, जिस पर तीन बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर पूरे परिवार को कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
दो बदमाश आलमारी का लॉकर तोड़कर 11 हजार रुपये कैश और करीब तीन लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए। बदमाश जाते समय मेन गेट को बंदकर गए। इसके बाद छत पर जाकर शोर मचाया। बदमाश सफेद रंग की कार और बाइक से भागते दिखाई दिए।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुबह थाने आकर शिकायत करने की बात कही। नितेश ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। बिधनू थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।