{"_id":"5ba93149867a557fef6f8b2c","slug":"drunken-youth-beat-police-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध करना सिपाहियों को पड़ गया महंगा, नशे में धुत युवकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध करना सिपाहियों को पड़ गया महंगा, नशे में धुत युवकों ने पीटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में घटना की जानकारी देते यातायात विभाग के हेड कांस्टेबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट जिले में सोमवार की दोपहर शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर दो युवकों ने ड्यूटी पर मौजूद दो यातायात विभाग के सिपाहियों को पीट दिया। नशे में धुत दो युवक चौराहे के पास मौजूद टेंपो में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे। इसका विरोध करना सिपाहियों को महंगा पड़ गया। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस पहुंची। एक आरोपी को दबोच लिया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। दोनों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर के ट्रैफिक चौराहे पर यातायात सिपाही ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर दो युवक नशे में सड़क पर खड़े होकर वाहनोें के सामने गाली गलौज करने लगे। यह देखकर यातायात विभाग के पुलिसकर्मियों ने दोनों को हटा दिया। कुछ देर बाद ही दोनों वहीं टेंपो पर मौजूद महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध कर हेड कांस्टेबिल भारतेंद्र सिंह ने दोनों को भगाने का प्रयास किया तो आरोपी उसे पीटने लगे।
यह देखकर दूसरा सिपाही विनोद कुमार भी पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। इधर मौके पर मौजूद तीसरे सिपाही नौशाद ने यह जानकारी कोतवाली में देकर दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। तीनों सिपाहियों ने मिलकर एक आरोपी भदेदू राजापुर निवासी अंकित मिश्रा पुत्र ज्ञान मिश्रा को मौके पर दबोच लिया। जबकि दरसेंडा पहाड़ी निवासी सोनवा पुत्र राजा भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
घटना के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लगा गया। इसके बाद कोतवाली के एसआई दिनेश सिंह ने यातायात सिपाही भारतेंद्र व विनोद का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट व सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे भागे आरोपी की तलाश की जा रही है।