{"_id":"60b147ca8ebc3e29b260a764","slug":"drunken-bank-worker-jumped-into-the-canal-akbarpur-news-knp630955082","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत बैंक कर्मी नहर में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत बैंक कर्मी नहर में कूदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। कस्बा स्थित एक बैंक का कर्मचारी शुक्रवार की सुबह नशे की हालत में झींझक नहर में कूद गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पत्नी उसे घर ले गई।
झींझक कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक का चतुर्थ श्रेणी कर्मी अरविंद कस्बे में ही किराए पर कमरा लेकर रहता है। शुक्रवार की सुबह नशे में धुत होकर नहर पुल के पास पहुंचा और पानी में कूद गया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
इसी दौरान बैंक कर्मी की पत्नी वहां पहुंच गई। लोगों ने पत्नी के साथ उसे घर भेज दिया। बैंक के शाखा प्रबंधक निशांत अवस्थी ने बताया कि चतुर्थ कर्मी बैंक नहीं आया था। मामले की जानकारी कराई जाएगी। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि युवक के नहर में कूदने की जानकारी मिली थी, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही वह चला गया था।