फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drunk son misdeed his mother In Kanpur

मां-बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित: नशे में पहुंचा युवक... सो रही महिला को बनाया हवस का शिकार; आपबीती सुन सब दंग

Wed, 16 Jul 2025 09:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर देहात
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर देहात Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 16 Jul 2025 09:38 PM IST
सार

महिला ने किसी तरह बचकर अपनी जान बचाई। उसने पुलिस को बताया कि वह बेटे की इस हरकत से काफी डरी व सहमी हुई हैं। इधर बेटे की इस करतूत से गांव के लोगों में आक्रोश रहा।

विज्ञापन
Drunk son misdeed his mother In Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे ने मां जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। नशे की हालत में घर में पहुंचे बेटे ने चारपाई पर सो रही मां से दुष्कर्म किया। किसी तरह बचाकर थाने पहुंची मां ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने बेटे पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

विज्ञापन

एक गांव निवासी 55 वर्षीय मां ने पुलिस को तहरीर दी। सिसकियां भरते हुए पुलिस को आपबीती बताई। मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे के करीब वह घर के बाहर चारपाई पर लेटी थीं। इसी बीच उसका बेटा नशे की हालत में घर पर आया। वह कुछ समझ पाती उसने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह बचकर उसने अपनी जान बचाई। उसने पुलिस को बताया कि वह बेटे की इस हरकत से काफी डरी व सहमी हुई है। इधर बेटे की इस करतूत से गांव के लोगों में आक्रोश रहा। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है। 

विज्ञापन

जानकारी पर डेरापुर सीओ राजीव सिरोही, थाना प्रभारी अमिता वर्मा मौके पर पहुंची। जांच कर कर लोगों से जानकारी की। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़ित मां को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

संबंधित वीडियो- 



यह भी पढ़ें- अस्पताल में 'उपद्रव': हापुड़ के निजी अस्पताल में मारपीट, तीमारदारों को घेरकर पीटा गया, महिलाओं को भी न बख्शा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed