{"_id":"60a53ae68ebc3e361d2e1b03","slug":"drunk-policeman-indecency-with-youth-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: नशे में धुत दरोगा ने युवक से की अभद्रता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: नशे में धुत दरोगा ने युवक से की अभद्रता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Wed, 19 May 2021 09:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 May 2021 09:51 PM IST
सार
औरैया जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। नशे धुत दरोगा ने युवक के साथ अभद्रता की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के कस्बा सहार में एक टेंपो चालक से नशे में धुत दरोगा द्वारा अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में बिना मास्क लगाए दरोगा दूसरे को नियमों की दुहाई देकर मास्क न लगाने पर गालियां देते नजर आ रहे हैं।
थाना क्षेत्र के कस्बा सहार में मंगलवार की शाम एक दरोगा द्वारा टेंपो चालक को नशे की हालत में गालियां देने व थप्पड़ मारने की धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें दरोगा की ओर से हाथ दिए जाने की बात कहते हुए चालक को गालियां दी जा रहीं हैं।
जिसमें चालक का कहना है कि हाथ देने पर इसलिए नहीं रोका क्योंकि मैं बच्चों को घुमाने ले जा रहा था। इसके बाद दरोगा जी जो खुद अपना मास्क मुंह के नीचे लटकाए हुए थे, चालक से मास्क लगाए जाने की बात कहकर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जब चालक की ओर से दरोगा जी से कहा गया कि मेरे पास मास्क है।
विज्ञापन
लेकिन आप क्यों नहीं लगाए हो। इतना सुनते ही दरोगा जी जो मुंह के नीचे मास्क लटकाए हुए थे। तुरंत मास्क को मुंह पर चढ़ाते दिखे। दरोगा जी के नशे की हालत में चालक को बेवजह धमकाने और अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि वीडियो में जो दरोगा जी नजर आ रहे हैं वह अवकाश पर अपने घर जा रहे थे।

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे दरोगा जी सौरिख कन्नौज में तैनात हैं। वीडियो वायरल होने की जानकारी पर सहार चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। जिसमें दोनों पक्षों के बीच हुई गलतफहमी को दूर कराकर मामला शांत करा दिया गया है। -अपर्णा गौतम, एसपी, औरैया