रिश्ता शर्मसार: शराबी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, घर पर कर रखा था कैद, रो-रोकर सुनाई आपबीती
बांदा जिले में बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनी घटना सामने आई है, जहां एक बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में नशे में धुत पिता ने बेटी को हवस का शिकार बनाया। घटना के बारे में किसी से जिक्र न करने का दबाव बनाते हुए उसे पांच दिन तक घर में कैद रखा। कोचिंग के बहाने निकलकर पीड़िता ने पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में 18 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने बताया कि जून में उसकी मां ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। आरोप लगाया कि 17 सितंबर की रात सोते समय शराब के नशे में पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी देकर चुप करा दिया।
घटना के वक्त उसकी दो अन्य बहनें और दादी घर पर नहीं थीं। पिता उसे घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा था। कैद करके रखा था। शुक्रवार को वह कोचिंग के बहाने घर से बाहर निकलकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस उपाधीक्षक अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी पिता के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। दो टीमें लगाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि पीड़िता का महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। न्यायालय में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे।
पड़ोसी के माध्यम से मामा को दी जानकारी
सूत्रों के मुताबिक पिछले रविवार को आसपास के लोगों में पिता की घिनौनी हरकत की चर्चा शुरू हो गई थी। पीड़िता ने बहाने से पड़ोस के एक जानने वाले को घटना की जानकारी दी थी। पड़ोसी ने ही पीड़िता के मामा को मोबाइल से मामले की जानकारी दी।
इसके बाद पीड़िता के मामा मंगलवार को ही शहर आ गए थे, लेकिन उनकी मुलाकात पीड़िता से नहीं हो पा रही थी। शनिवार को जब वह कोचिंग पढ़ने गई, तो मामा से पीड़िता की मुलाकात हुई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।