Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drug supply at Jan Aushadhi Kendras halved; shortages intensify

Kanpur News: जनऔषधि केंद्रों में दवाओं की सप्लाई आधी, किल्लत बढ़ी

Mon, 02 Nov 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Drug supply at Jan Aushadhi Kendras halved; shortages intensify
कानपुर। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों में दवाओं की सप्लाई आधी होने से किल्लत बढ़ गई है। स्थिति यह है कि केंद्रों पर मिलने वाली कुल तीन सौ से ज्यादा प्रकार की दवाओं में से केवल दो सौ प्रकार की दवाएं ही मरीजों को मिल पा रही हैं। इससे आम जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं। उर्सला, केपीएम, कांशीराम सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थित जनऔषधि केंद्रों पर इस समय सबसे ज्यादा पोषक तत्वों और आवश्यक सप्लीमेंट्स की कमी बनी हुई है। मरीजों को विटामिन सी, विटामिन डी और आयरन की गोलियां व सिरप आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा, कई सामान्य और महत्वपूर्ण एंटीबायोटिक दवाएं भी केंद्रों के स्टॉक से गायब हैं। दवाएं न मिलने के कारण मजबूरी में मरीजों को खुले बाजार से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

ड्रग विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस संकट का मुख्य कारण मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर है। इन केंद्रों पर जितनी दवाओं की मांग है उसकी तुलना में केवल आधी ही सप्लाई हो पा रही है। यानी जितनी मात्रा में दवाइयों की आवश्यकता है उसका सिर्फ 50 प्रतिशत हिस्सा ही डिपो से केंद्रों तक पहुंच रहा है। कम सप्लाई के कारण स्टॉक आते ही कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल ने बताया कि मांग ज्यादा हो रही है। इसके लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही किल्लत दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed