{"_id":"58b86e694f1c1bc635830d25","slug":"drizzle-weather-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की देर रात बूंदाबांदी से कानपुर के मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की सर्दी महसूस की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सिहरन बढ़ेगी। बूंदाबांदी मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से हुई है। इससे पहले दोपहर में तेज धूप से मौसम का मिजाज और गर्म हो गया था।
न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा और शहरवासियों से उमस भरी गर्मी महसूस की। तापमान 13.8 की जगह 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। जो पारा बुधवार को 30.2 डिग्री था, वह गुरुवार को 29.6 डिग्री हो गया।
उत्तर-पश्चिम की हवाओं की गति 2.7 किलो मीटर प्रति घंटा रही, जो कि सामान्य की श्रेणी में आती है। वातावरण में सुबह की नमी 77 फीसदी और दोपहर की नमी 40 फीसदी रिकार्ड की गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि गुरुवार को सुबह हल्के बादल छाए थे, लेकिन रात में बूंदाबांदी होने लगी। यह फसलों के लिहाज अच्छा है। गेहूं की फसल को हल्की सिंचाई की जरूरत थी।