{"_id":"6143a5978ebc3e35fb3343de","slug":"drinking-water-crisis-for-four-days-in-musanagar-people-s-compulsion-to-bring-water-from-hand-pump-pukhrayan-news-knp6526142173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसानगर में चार दिन से पेयजल संकट, हैंडपंप से पानी लाना लोगों की मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसानगर में चार दिन से पेयजल संकट, हैंडपंप से पानी लाना लोगों की मजबूरी
विज्ञापन
मूसानगर। नगर पंचायत क्षेत्र में नई पाइप लाइन डालने व पुरानी लाइन में लीकेज होने से चार दिनों से जलापूर्ति ठप है। इससे पेयजल के लिए लोग परेशान हैं। लगातार बारिश के बीच लोगों को घर से दूर लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है।
मूसानगर के विद्यासागर त्रिपाठी, ओमप्रकाश कौशल, कृपाशंकर, सुरेंद्र सोनी, हरिनारायण गुप्ता ने बताया कि बीते चार दिनों से पाइप लाइन में पानी नहीं आ रहा है। इससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं लगातार हो रही बारिश के बीच घर से दूर लगे हैंडपंपों से पानी लाना भी मुश्किल भरा हो रहा है। सुबह होते ही पानी का इंतजाम करने में जुटना पड़ता है। लोगों ने बताया कि कस्बे में नई पाइप लाइन डाली जा रही है।
जिससे जगह-जगह सड़क खोदी गई है। वहीं पुरानी पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज हो जाने के कारण पानी नहीं आ रहा है। कई बार नगरपंचायत कर्मियों से लीकेज की शिकायत करने पर समस्या का निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन
वहीं जल निगम के अवर अभियंता विजय यादव ने बताया कि नई पाइप लाइन डाली गई थी। जिसको जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इससे पानी की आपूर्ति प्रभावित है। जल्द ही नई लाइन से पानी सप्लाई बहाल करा दी जाएगी। कस्बे के लोगों ने अतिरिक्त वाटर टैंक की मांग की है। जिसकी व्यवस्था की जा रही है।