{"_id":"67febcd7de92ebe7f007fe1c","slug":"dr-ram-avtar-will-be-honored-with-sanatan-dharma-ratna-award-kanpur-news-c-362-1-ka11006-122149-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सनातन धर्म रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे डॉ. राम अवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सनातन धर्म रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे डॉ. राम अवतार
विज्ञापन
डॉ. राम अवतार
- फोटो : सोसाइटी
कानपुर।
डॉ. राम अवतार शर्मा को 2025 का सनातन धर्म रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। नवाबगंज स्थित मोतीलाल खेड़िया विद्यालय में मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान सनातन मंदिर चेतना सोसाइटी के सचिव अजय कुमार मिश्र ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि डॉ. राम अवतार लेखक के साथ ही शोधार्थी हैं। इन्होंने अयोध्या धाम से लेकर रामेश्वरम तक की पदयात्रा की थी। इस दाैरान भगवान राम के गमन स्थल पर मिले साक्ष्य को प्रकाश में लाए।
इसी आधार पर सरकार श्रीराम वन गमन मार्ग के रूप में विकसित कर रही है। उन्हें यह पुरस्कार 18 अप्रैल को अयोध्या में प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार में एक लाख रुपये की धनराशि व प्रशस्ति-पत्र के साथ चांदी का एक पदक दिया जाता है। पत्रकार वार्ता में पं. ओंकारनाथ शास्त्री, अनिल पांडे, विनोद अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।