फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dr.ak bansal murder in allahabad

डा.बंसल की हत्या में केशव काे फंसाने की साजिश, पेश की सफाई

Sat, 14 Jan 2017 02:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Jan 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
dr.ak bansal murder in allahabad
केशव प्रसाद माैर्या
इलाहाबाद के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा. ए के बंसल की हत्या के मामले में फंसते नजर अा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद माैर्य ने सफाई पेश की है। उन्हाेंने साेशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है। केशव ने ट्वीट में डा. बंसल के हत्याराें की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा है कि उनका खुद का जीवन ज्याेति क्लीनिक व हाॅस्पिटल काैशांबी में है। उसे डा. बंसल के अस्पताल से जाेड़कर न देखा जाए।  
विज्ञापन

 

 

 अागे केशव ने लिखा है कि - 
 दोषियो कि गिरफ्तारी किए जाने की बलपूर्वक मांग करता हूं घटना की जांच शीघ्रता से करते हुए परिजनों की सुरक्षा का भी समुचित प्रबंध किया जाना चाहिए । कुछ पत्रकार मित्रों ने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से मेरे और डॉक्टर ए के बंसल के साथ बिजनेस पार्टनरशिप का उल्लेख चुनाव के समय मेरे शपथ पत्र में उल्लेख किए गए जीवन ज्योति क्लीनिक व हॉस्पिटल के आधार पर डॉक्टर ए के बंसल के जीवन ज्योति हॉस्पिटल से जोड़कर कर किया है मेरा स्वयं का हॉस्पिटल मेरी पत्नी के संग पार्टनरशिप है जीवन ज्योति क्लीनिक एंड हॉस्पिटल के नाम से जनपद कौशांबी के जीटी रोड के कसया ककोड़ा में स्थित है

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे आशा है की जो पत्रकार मित्र जानबूझकर अथवा अनजाने में बिना सच्चाई जाने खबर चलाई है उन्हें सुधार लेना चाहिए जो पत्रकार सच पढ़ेऔर तथ्य जाने बिना सनसनीखेज खबर चलाने का काम करते हैं उनसे अपेक्षा करता हूं की लोगो को सही खबर दे तो उनके पत्र और चैनल की गरिमा बढेगी डॉक्टर ए के बंसल मेरे बड़े भाई की तरह थे मैं स्वयं इस घटना से बहुत दुखी हूं 
मेरे मित्र डॉक्टर बंसल जी ने लाखों जिंदगियों को बचाने वाले एक ऐसे चिकित्सक थे जिन की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी प्रदेश की सरकार डॉक्टर बंसल जी की सुरक्षा करने में विफल रही है मैं आशा करता हूं की डॉक्टर बंसल के परिजनों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाया जाएगा मेरा उत्तर प्रदेश मेरा इलाहाबाद देश में सबसे असुरक्षित बन गया है इतनी बड़ी घटना के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होना सबको भयभीतऔर चिंतित करता है मैं डॉक्टर बंसल जी के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं की परिजनों को इस महान कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed