डा.बंसल की हत्या में केशव काे फंसाने की साजिश, पेश की सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर ए के बंसल की दुखद हत्या के दोषियो कि गिरफ्तारी किए जाने की बलपूर्वक मांग... https://t.co/wanAdKXZzj
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 14, 2017विज्ञापन
अागे केशव ने लिखा है कि -
दोषियो कि गिरफ्तारी किए जाने की बलपूर्वक मांग करता हूं घटना की जांच शीघ्रता से करते हुए परिजनों की सुरक्षा का भी समुचित प्रबंध किया जाना चाहिए । कुछ पत्रकार मित्रों ने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से मेरे और डॉक्टर ए के बंसल के साथ बिजनेस पार्टनरशिप का उल्लेख चुनाव के समय मेरे शपथ पत्र में उल्लेख किए गए जीवन ज्योति क्लीनिक व हॉस्पिटल के आधार पर डॉक्टर ए के बंसल के जीवन ज्योति हॉस्पिटल से जोड़कर कर किया है मेरा स्वयं का हॉस्पिटल मेरी पत्नी के संग पार्टनरशिप है जीवन ज्योति क्लीनिक एंड हॉस्पिटल के नाम से जनपद कौशांबी के जीटी रोड के कसया ककोड़ा में स्थित है
मुझे आशा है की जो पत्रकार मित्र जानबूझकर अथवा अनजाने में बिना सच्चाई जाने खबर चलाई है उन्हें सुधार लेना चाहिए जो पत्रकार सच पढ़ेऔर तथ्य जाने बिना सनसनीखेज खबर चलाने का काम करते हैं उनसे अपेक्षा करता हूं की लोगो को सही खबर दे तो उनके पत्र और चैनल की गरिमा बढेगी डॉक्टर ए के बंसल मेरे बड़े भाई की तरह थे मैं स्वयं इस घटना से बहुत दुखी हूं
मेरे मित्र डॉक्टर बंसल जी ने लाखों जिंदगियों को बचाने वाले एक ऐसे चिकित्सक थे जिन की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी प्रदेश की सरकार डॉक्टर बंसल जी की सुरक्षा करने में विफल रही है मैं आशा करता हूं की डॉक्टर बंसल के परिजनों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाया जाएगा मेरा उत्तर प्रदेश मेरा इलाहाबाद देश में सबसे असुरक्षित बन गया है इतनी बड़ी घटना के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होना सबको भयभीतऔर चिंतित करता है मैं डॉक्टर बंसल जी के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं की परिजनों को इस महान कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें ।