फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DPS Premier League in kanpur

कानपुर: डीपीएस प्रीमियर लीग, ट्राइब्स एकादश ने जीता खिताब

Thu, 11 Feb 2021 08:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Feb 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
DPS Premier League in kanpur
सांकेतिक तस्वीर
डीपीएस कल्याणपुर में चल रही डीपीएस प्रीमियर लीग का खिताब टाइटंस एकादश की टीम को आठ रनों से हराकर ट्राइब्स एकादश ने जीता। ट्राइब्स एकादश की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 121 रनों का स्कोर खड़ा किया। टाइटंस एकादश की टीम 19 ओवर में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच ट्राइब्स एकादश के बल्लेबाज अनुज सिंह (51 रन) को मिला। सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर रोहित शर्मा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज यशदीप सिंह, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अनुज सिंह चुने गए। 
विज्ञापन


वॉलीबॉल पुरुष व महिला टीम का चयन
कन्नौज में 19 से शुरू सीनियर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिसमें कानपुर मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए बुधवार को ग्रीनपार्क में महिला व पुरुष खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल में 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वॉलीबॉल संघ के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि पुरुष टीम में विशाल कुमार मिश्रा, मयंक इशप्रीत, अंकित, सचिन, विशाल, वैभव, अनुज, अंकित तिवारी, सुर्भित सिंह, आशीष कुलवीर हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में नितिन सिंह, आदित्य यादव, साकेत दुबे और अमृत राय हैं। कोच केपी सिंह को बनाया गया है। महिला वर्ग की टीम में संध्या यादव, आंचल भादौरिया, आरती देवी, शिवानी सिंह, तान्या सिंह, पल्लवी यादव, अनुष्का सिंह, स्तुति त्रिवेदी, शिवांगी यादव, प्रियंका कनौजिया, सोनल यादव, वैष्णवी खत्री हैं। कोच अपर्णा सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोलैंड क्लब की टीम फाइनल में
काउंटी क्रिकेट क्लब के 14वें राधेलाल गर्ग मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को कानपुर साउथ मैदान पर खेला गया। रोलैंड क्लब की टीम ने 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 179 रन बनाए। भारत क्लब की टीम 31.1 ओवर में 128 रनों पर सिमट गई। जीत के साथ रोलैंड की टीम ने फाइनल का टिकट पक्का किया। 

सिविल लाइंस इंडियंस ने जीता मैच
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी के गोल्ड कप टूर्नामेंट में बुधवार को सिविल लाइंस इंडियंस की टीम आठ रन से जीत गई। सिविल लाइंस इंडियंस ने 20 ओवर में 137 रन बनाए। परेड एकादश की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी।

ऋतिक के शतक से ग्रेजुएट क्लब जीता
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग में बुधवार को ऋतिक शर्मा (121 रन) के शतक से ग्रेजुएट क्लब की टीम 107 रन से जीत गई। पालिका मैदान पर ग्रेजुएट क्लब की टीम 39.4 ओवर में 323 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। फ्रेंड्स यूनियन की टीम 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 216 रन ही बना सकी।

मार्कोस वारियर्स ने विक्की वारियर्स को हराया
कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूमा में चल रही हॉस्टल प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बुधवार को मार्कोस वारियर्स व विक्की वारियर्स के बीच हुआ। विक्की वारियर्स की टीम 98 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्कोस वारियर्स की टीम ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर मैच जीत लिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मुकेश राजपूत को दिया गया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रजेश वार्ष्णेय, पीके जैन, अनिल कुमार अग्रवाल, विपुल जैन, कुमार अक्षय, डॉ. आरके पांडेय आदि मौजूद रहे। 

मार्शल आर्ट प्रशिक्षक देंगे सुरक्षा के टिप्स
ग्रीनपार्क में 18 फरवरी को मिशन शक्ति प्रोजेक्ट के राष्ट्रीय स्तर के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक महिलाओं व बेटियों को सुरक्षा के टिप्स देंगे। उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक ने बताया कि उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देशय से नगर विकास अधिकारी के आदेश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed