{"_id":"6ade71cf71bf05e1c00b7c95","slug":"dps-kalyanpur-becomes-zonal-champion-after-defeating-haldwani-kanpur-news-c-362-1-ka11003-159463-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हल्द्वानी को हराकर डीपीएस कल्याणपुर बना जोनल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हल्द्वानी को हराकर डीपीएस कल्याणपुर बना जोनल चैंपियन
विज्ञापन
कानपुर। डीपीएस कल्याणपुर ने इंटर डीपीएस फुटबॉल जोन-3 की चैंपियनशिप जीत ली। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में मेजबान डीपीएस कल्याणपुर टीम ने डीपीएस हल्द्वानी को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने वाले विनायक श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में कल्याणपुर ने फिरोजाबाद को 7-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मेरठ ने वाराणसी को 3-0, हल्द्वानी ने प्रयागराज को 3-1 और आगरा ने रामपुर को 4-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। सेमीफाइनल में कल्याणपुर ने आगरा को 5-3 से मात दी जबकि हल्द्वानी ने मेरठ को 3-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। खिताबी भिड़ंत में कल्याणपुर ने हल्द्वानी को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। डीपीएस आगरा तीसरे और डीपीएस मेरठ चौथे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता की शीर्ष चार टीमों ने छह से आठ दिसंबर तक नवी मुंबई में होने वाले ऑल इंडिया डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीपीएस सोसाइटी की डायरेक्टर डॉली चनाना, सुपरहाउस एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन व डीपीएस कल्याणपुर के प्रो-वाइस चेयरमैन मुख्तारुल अमीन और विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. ऋचा प्रकाश ने पुरस्कृत किया। इस दौरान जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी अभिनव भाटिया और पुरु सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।