फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dowry harassment case in Kannauj, case filed against five including husband, Abortion of married woman

दहेज उत्पीड़न: मांग पूरी न होने पर विवाहिता का कराया गर्भपात, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Sat, 02 Apr 2022 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Apr 2022 12:41 PM IST
सार

कन्नौज जिले में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों के द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता का जबरन गर्भपात भी करा दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Dowry harassment case in Kannauj, case filed against five including husband, Abortion of married woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की एक गर्भवती विवाहिता का अतिरिक्त दहेज न मिलने पर जमकर उत्पीड़न किया गया। पीड़िता से गाली-गलौच और मारपीट की गई। साथ ही दवा देकर जबरन गर्भपात करा दिया गया। पुलिस ने पति समेत 5 ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते है। उनकी मांग न पूरी होने पर दवाइयां खिलाकर मेरा 4 माह का गर्भपात भी करा दिया है। इसकी शिकायत इंदरगढ़ पुलिस से प्रार्थना पत्र देकर की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 5 ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव की बेटी का विवाह दिसंबर 2020 मे राम जी उर्फ कल्लू पुत्र, नरेंद्र कुमार निवासी ग्राम रामपुर डाकघर बरेली एरवाकटरा औरैया में हुआ था। शादी के समय ही पीड़िता के परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था,  लेकिन ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराली जन आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे।  ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उत्पीड़न किया और जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। 
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थाना क्षेत्र की बेटी ने इंदरगढ़ थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने अपने ऊपर हुए अत्याचारों की कहानी सुनाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों ससुर नरेंद्र कुमार, सास सत्यप्रभा, जेठ नीटू उर्फ दयाशंकर, ननंद रानी उर्फ अंशु, पति रामजी उर्फ कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इंद्रगण थाना प्रभारी रुद्र प्रयाग नारायण ने बताया पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed