फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   retired teacher ujjwal devi rathore Donated pension for plants in kanpur

कानपुर: पौधों के लिए दान कर दी ताउम्र की पेंशन, प्रदूषण से जूझ रहे शहर के लिए आगे आईं रिटायर्ड शिक्षिका

Tue, 01 Dec 2020 11:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 01 Dec 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
retired teacher ujjwal devi rathore Donated pension for plants in kanpur
कानपुर में धुंध और प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण से जूझ रहे कानपुर में हरियाली बढ़ाने के लिए रिटायर्ड शिक्षिका आगे आई हैं। उन्होंने शहर में पौध रोपने के लिए अपनी ताउम्र की पेंशन ही दान कर दी। उनकी इस दानवीरता की हर कोई सराहना कर रहा है। दिवंगत नन्हा सिंह राठौर सेवा फाउंडेशन की तरफ से हूलागंज रैन बसेरा, कैनाल रोड में पूर्व पार्षद दिवंगत नन्हा सिंह राठौर की स्मृति में उनकी पत्नी व फाउंडेशन की संस्थापक व रिटायर्ड शिक्षिका उज्जवल देवी राठौर, पूर्व विधायक सलिल विश्नोई, राजू राठौर सहित अन्य लोगों ने 51 पौधे रोपे।
विज्ञापन


इस दौरान उज्जवल देवी ने एलान किया कि शहर में जहां भी लोग पौधरोपण करवाना चाहते हैं, उन्हें ट्रीगार्ड सहित पौधे उनकी संस्था निशुल्क उपलब्ध कराएगी। इसके लिए उन्होंने अपनी पूरी पेंशन दान कर दी। उन्होंने कहा कि पति नन्हा सिंह राठौर पूर्व पार्षद थे। उन्होंने समाजसेवा के कई कार्य किए थे। उन्हीं से प्रेरणा लेकर उन्होंने पेंशन दान दी है। कार्यक्रम में पार्षद गुरु नारायण गुप्ता, शैलेश शर्मा, रामचंदर वैद्य, अरुण राठौर, विनीत, रमेश, डल्लन, कुलदीप, ऋषभ, अंशु आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


पौधे चाहिए तो ये नंबर घुमाएं 
उनके बेटे एवं स्वर्गीय नन्हा सिंह राठौर सेवा फाउंडेशन के संरक्षक राजू राठौर ने बताया कि कोई भी शहरवासी ट्रीगार्ड सहित पौधे प्राप्त करने के लिए उनके मोबाइल नंबर 9076592260 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed