{"_id":"5d6bc0678ebc3e93c202a164","slug":"dog-saved-his-owner-s-life-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे युवक का गला रेतने का प्रयास कर रहे थे बदमाश, पालतू कुत्ते ने दबोचा तो भाग खड़े हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर सो रहे युवक का गला रेतने का प्रयास कर रहे थे बदमाश, पालतू कुत्ते ने दबोचा तो भाग खड़े हुए
Sun, 01 Sep 2019 08:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Sep 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
जर्मन शेफर्ड कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के आदमपुर में शनिवार रात पिता और भाई के साथ घर के बाहर सो रहे युवक को नकाबपोश बदमाश उठाकर पड़ोस के खंडहरनुमा मकान में ले गए। नकाबपोशों ने युवक का गला रेतने का प्रयास किया तो युवक का पालतू कुत्ता वहां पहुंच गया।
मालिक की जान खतरे में देखकर कुत्ते ने बदमाशों पर हमला बोल दिया। उससे डरकर बदमाश भाग गए। रविवार सुबह मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आदमपुर निवासी अजमत, अपने बेटों मुईन व मुफीद के साथ शनिवार रात घर के बाहर चारपाई पर सोया था।

मुफीद के अनुसार देर रात दरवाजे पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे उठाया और कुछ दूर स्थित खंडहरनुमा मकान में ले गए। बदमाशों ने छुरी से उसका गला रेतने का प्रयास किया, जिससे उसके गले पर गहरे जख्म हो गए।
मुफीद ने बताया कि नकाबपोश उसे जान से मारने की कोशिश कर रहे थे, इस बीच घर के पास बैठा उसका पालतू कुत्ता पीछे-पीछे खंडहर में आ गया। कुत्ते ने उसे नकाबपोशों के चंगुल में फंसा देखा तो हमला बोल दिया। सहमे बदमाश मौके से जान बचाकर भाग गए।
मुफीद खून से लथपथ घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एसओ रामलखन ने बताया कि पीड़ित मुफीद की तहरीर पर जांच की जा रही है। परिजनों ने घटना की वजह नहीं बताई है।