{"_id":"5b962a5f867a557f6f60c3bb","slug":"dog-cremation-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां इंसानों की तरह हुआ मोहल्ले के कुत्ते का अंतिम संस्कार, जानिए आखिर क्या थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां इंसानों की तरह हुआ मोहल्ले के कुत्ते का अंतिम संस्कार, जानिए आखिर क्या थी वजह
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 10 Sep 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
कुत्ते का अंतिम संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर देहात में इंसानित को एक नया रूप देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों ने हिंदु रीति रिवाजों से कुत्ते का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के मुरीदपुर गांव में एक कुत्ता (शेरू) तीन दिन पहले बाइक से टक्कर लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया था। कुत्ते के घायल हो जाने की सूचना मिलते ही गांव वाले उसे स्थानीय जानवरों के अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। तीन दिन तक इलाज चलने के बाद सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कुत्ते का अंतिम संस्कार
इसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंदु रीति रिवाजों से कुत्ते का अंतिम संस्कार किया। स्थानीय लोग मिलकर कुत्ते की देख-रेख करते थे। पालतू कु्त्ते की मौत के बाद से ही पूरा गांव शोक की लहर में डूब गया है। इस कुत्ते को लेकर लोगों में इतना ज्यादा प्रेम भाव इस वजह से था कि यह कुत्ता हर रोज किसी न किसी के घर का खाना खाता था।