फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors prescription revealed the secret of murder, Banda youth was murdered a year ago

UP: डॉक्टर की पर्ची ने खोला हत्या का राज, एक साल पहले हुआ था बांदा के युवक का मर्डर, ये थी वजह

Wed, 08 Nov 2023 09:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Nov 2023 09:36 AM IST
सार

Kanpur News: शिव शंकर ने बताया कि उसने दिलीप से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसा न लौटाने पड़े, इसलिए उसने हत्या की साजिश रची। कुम्हाऊपुर गांव में तालाब के पास शराब पिलाई और चापड़ से वार कर हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Doctors prescription revealed the secret of murder, Banda youth was murdered a year ago
kanpur blind murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा का दिलीप एक साल पहले नवंबर में ही अपने दोस्त के साथ कानपुर घूमने आया था लेकिन वह लौट नहीं पाया। दोस्त ने ही शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी और बिधनू के कुम्हऊपुर गांव में शव फेंक दिया। 15 नवंबर को सुबह पुलिस को शव मिला, लेकिन पास में न मोबाइल न कोई पहचान पत्र।

विज्ञापन

सिर पर गहरे वार से चेहरा भी खून से सना हुआ, पहचानना मुश्किल था। पास में मिला तो सिर्फ डॉक्टर का एक छोटा सा पर्चा, जिसमें दवाओं के नाम के अलावा लिखा हुआ था...दिलीप, उम्र 24 साल, बांदा। लेकिन, पर्चे में डॉक्टर का नाम नहीं। बस इतना ही सुराग था।
विज्ञापन

बांदा से पता चला कि दिलीप नाम के किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज नहीं है। ऐसे में इसी पर्चे को आधार बनाकर बिधनू पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और 357 दिन की मशक्कत के बाद पूरा मामला खोल दिया। पता चला कि उधार लिए 50 हजार न देने पड़ें, इसलिए दोस्त शिवशंकर सविता ने अपने ममेरे भाई सुशील के साथ मिलकर हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 650 डॉक्टरों से संपर्क किया
पुलिस ने सबसे पहले बांदा में हाईवे पर पड़ने वाले उस डॉक्टर की तलाश शुरू की, जिसने यह पर्चा लिखा था। 10 महीने तक यह तलाश जारी रही। इस दौरान पुलिस की आठ टीनों ने बांदा के बीच करीब 50 चक्कर लगाते हुए 10 हजार किमी का सफर कर डाला। करीब 650 डॉक्टरों से संपर्क किया।

चाय की दुकान पर मिली अहम जानकारी
हालांकि वह डॉक्टर नहीं मिला, जिसकी तलाश थी। डॉक्टर को तलाशते-तलाशते एक दिन पुलिस टीम संयोग से बबेरू में अतर्रा रोड पर एक चाय की दुकान पर पहुंची और यहीं से मामले के बारे में बड़ी जानकारी मिल गई। यह दुकान दिलीप के भाई रामप्रसाद की थी। फोटो दिखाई, तो उसने भाई को पहचान भी लिया।

विवाद या किसी तरह के लेनदेन के संबंध में जांच शुरू की
बताया कि दिलीप सूरत में मजदूरी करता है और लंबे समय तक घर नहीं आता है। इस बार भी उन्हें यही लगा कि वह सूरत गया होगा। चूंकि मोबाइल वह रखता नहीं, इस वजह से कुछ पता भी नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने दिलीप के गांव में विवाद या किसी तरह के लेनदेन के संबंध में जांच शुरू की।

गांव के दोस्त ने ही पैसों के लिए कर दिया था कत्ल
एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच में पता चला कि राम प्रसाद की दुकान के नजदीक ही शिव शंकर सविता की बाल काटने की दुकान थी, जिससे दिलीप का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पूछताछ में पता चला कि शव मिलने के एक दिन पहले दिलीप शिव शंकर और उसके ममेरे भाई सुशील के साथ बाइक से निकला था।

शराब पिलाई और चापड़ से वार कर हत्या
इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की, तो हत्या का खुलासा हो गया।  शिव शंकर ने बताया कि उसने दिलीप से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसा न लौटाने पड़े, इसलिए उसने हत्या की साजिश रची। कुम्हाऊपुर गांव में तालाब के पास शराब पिलाई और चापड़ से वार कर हत्या कर दी। एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed