फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Doctors declared her dead, Woman woke up on the way, Woman suffering from blood cancer

UP: डॉक्टरों ने मृत घोषित किया...रास्ते में जी उठी महिला, एम्बुलेंस से लाते समय उठकर मांगा पानी, जानें मामला

Sat, 30 Dec 2023 09:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Dec 2023 09:22 AM IST
सार

Hamirpur News: जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में ब्लड कैंसर से पीड़ित महिला का जालंधर में इलाज चल रहा था, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे एम्बुलेंस से घर ला रहे थे। इस बीच रास्ते में महिला उठकर पानी मांगने लगी।

विज्ञापन
Doctors declared her dead, Woman woke up on the way, Woman suffering from blood cancer
जानकारी देते मातादीन साथ में उनकी पत्नी अनीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसे कुदरत का करिश्मा कहें या डॉक्टरों की लापरवाही। अस्पताल में मृत घोषित महिला रास्ते में जी उठी। कैंसर से पीड़ित महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। एम्बुलेंस से घर लाते समय महिला रास्ते में उठ कर बैठ गई और पानी मांगने लगी।

विज्ञापन

मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र का है। क्षेत्र के सदर गांव निवासी मातादीन रैकवार ने बताया पत्नी अनीता (33) बीमार रहती थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने ब्लड कैंसर होने की बात कही। उन्होंने छतरपुर, भोपाल, जालंधर, चंडीगढ़ व अमृतसर में इलाज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर में नौगांव निवासी रिश्तेदार राजू रैकवार मजदूरी करते हैं। कुछ समय से जालंधर में राजू के यहां रह कर प्राइवेट अस्पताल में पत्नी का इलाज करा रहे थे। करीब 15 दिन पहले पत्नी की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

शव लाने के लिए तीस हजार में एम्बुलेंस की
पत्नी के कथित शव को पैक कर उन्हें सौंप दिया। साथ ही अंतिम संस्कार के लिए भी व्यवस्था होने की बात कही। गांव शव लाने के लिए उन्होंने 30 हजार में एम्बुलेंस की। मातादीन ने बताया कि नोयडा पहुंचने पर उनकी पत्नी पानी मांगने लगीं। यह देख वह भौंचक्के रह गए।

गांव वालों का लगा हुआ है तांता
साथ ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आगे बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते पत्नी को लेकर अपने गांव आ गए हैं। यहां उनकी पत्नी फिलहाल ठीक अवस्था में हैं। मृत घोषित महिला के जीवित होने पर उन्हें देखने के लिए गांव वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed