{"_id":"5c7fec67bdec22142901818c","slug":"dm-saw-such-cases-when-land-became-hostage-without-loan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीएम भी रह गए भौचक्के जब सामने आए ऐसे मामले 'लोन भी नहीं लिया और जमीन हो गई बंधक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम भी रह गए भौचक्के जब सामने आए ऐसे मामले 'लोन भी नहीं लिया और जमीन हो गई बंधक'
Wed, 06 Mar 2019 09:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के हसनगंज तहसील सभागार में लगे समाधान दिवस में डीएम के सामने भूमि संबंधी शिकायतों की भरमार रही। लोन लिए बगैर जमीन को बंधक बनाए जाने की शिकायत पर डीएम ने अधीनस्थों को फटकारा और तुरंत भूमि को बंधक मुक्त करने का आदेश दिया। समाधान दिवस में कुल 205 मामले आए, जिनमें मात्र 15 ही मौके पर निपटे।
जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। रसूलपुर बकिया निवासी पुरुषोत्तम ने बताया उसकी जमीन लोन न होने के बावजूद बंधक हो गई है।भूमि को डीएम ने बंधनमुक्त करने का तत्काल निर्देश दिया। हाजीपुर तरेहा निवासी जमुना प्रसाद की शिकायत पर डीएम ने एक हफ्ते में उसे खतौनी देने को कहा।

बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की
मोहनीखेड़ा निवासी जीत बहादुर ने बताया भूमि पर लेखपाल कब्जा नहीं करा रहे हैं। इस दौरान राजस्व के 95, पुलिस के 20, विकास के 45 व अन्य 45 मामले सामने आए। मौके पर 15 का निस्तारण किया गया। एसपी एमपी वर्मा, सीएमओ डा. लालता प्रसाद, उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार लालधर यादव, न्यायिक तहसीलदार रश्मि सिंह आदि रहे।
उधर, पुरवा में एसडीएम राजेंद्र कुमार सिंह के सामने 50 शिकायतें पहुंची। जिसमें मौके पर 5 मामलों का निस्तारण किया गया। बांगरमऊ में एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने शिकायतें सुनी। ग्राम पंचायत जाफ राबाद के ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। उपभोक्ता सर्वेश कुमार, प्रेमवती, रामविलास, विद्यावती, रामदेवी व पुष्पा देवी ने बताया कि कोटेदार चार माह से राशन आवंटित न कर कालाबाजारी कर रहा है। एसडीएम ने ग्रामीणों को न्याय का आश्वासन दिया है।
बांगरमऊ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष योगेश लोधी के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम मुस्तफा ने बाद में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। सफीपुर में एसडीएम नन्हकू ने शिकायतें सुनी। कस्बा के जोगियाना निवासी जमील, रेखा देवी, मुन्ना, तौफीक व कुंवारा आदि ने आवास योजना में उगाही का आरोप लगाय। नयाखेड़ा मजरा देवगांव निवासी सत्ती ने भूमि पट्टे पर अब तक कब्जा न मिलने की शिकायत की।