{"_id":"60b686b98ebc3e34fc035505","slug":"dm-inspection-goshala-pukhranya-news-knp6316923103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों को सूखा भूसा देने पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों को सूखा भूसा देने पर डीएम खफा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुखरायां। नगर पालिका परिषद में स्थित कान्हा गोशाला का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण किया। यहां गायों को सूखा भूसा देेने पर डीएम ने खपा हो गए।
ईओ रामअचल को बुलाया तो वह भी मौके पर नहीं थी। उन्होंने नाराजगी जताई। कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भूसा के साथ खली दाना और हरा चारा भी दिया जाए। कर्मचारियों ने बताया कि गोशाला में 100 गायें हैं, जिनके लिए 1500 क्विंटल भूसा का इंतजाम कर लिया गया है। डीएम ने कहा कि इतना भूसा पर्याप्त नहीं है। खत्म होने पर बेमौसम भूसा कहां मिलेगा। वहीं, गोबर के जरिए बायोगैस की व्यवस्था आधी अधूरी मिली। उन्होंने चेयरमैन सत्य प्रकाश संखवार को गायों की व्यवस्था में सुधार कराए जाने के निर्देश दिए। कहाकि हरा चारा का इंतजाम सब्जी मंडी से कराएं। उन्होंने गायों को गुड़ व केला खिलाया। इस मौके पर एसडीएम दीपाली भार्गव, नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक अश्वनी कुमार सहित कर्मचारी मौजूद रहे।