फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM hardoi unhappy over dumping of 11 crore for construction of toilets

हरदोई: शौचालय निर्माण के लिए जारी 11 करोड़ डंप होने से डीएम खफा, 99 प्रधानों और 72 सचिवों को चेतावनी

Sun, 23 Feb 2020 08:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Feb 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
DM hardoi unhappy over dumping of 11 crore for construction of toilets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण के लिए दिए गए बजट से शौचालय न बनवाने और बजट वापस न करने के मामले में डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने 99 ग्राम प्रधानों और इन गांवों में तैनात 72 सचिवों के विरुद्ध 24 फरवरी तक ग्राम पंचायतों में डंप बजट वापस न करने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


जनपद में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण के लिए बजट ग्राम पंचायतों को पंचायत राज विभाग ने उपलब्ध कराया था। ग्राम पंचायतों के खाते में ये बजट भेजा गया था। शनिवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शौचालय निर्माण की समीक्षा की तो पता चला कि 99 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के 11 करोड़ 94 लाख 67 हजार 747 रुपये डंप हैं।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने संबंधित ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिवों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में देर रात जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने 99 ग्राम प्रधानों और इन गांवों में तैनात 72 सचिवों को 24 फरवरी की शाम तक खातों में डंप बजट वापस न करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। इसको लेकर सभी एडीओ पंचायत को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed