फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM gave a gift of seven lakhs to a woman on her birthday name was entered in the Khatauni in 60 minutes

Kanpur: डीएम ने महिला को जन्मदिन पर दिया सात लाख का तोहफा, 60 मिनट में खतौनी में चढ़ गया नाम, पढ़ें मामला

Sat, 08 Feb 2025 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Feb 2025 03:27 PM IST
सार

Kanpur News: जमीन की खतौनी में नाम चढ़वाने के लिए सात साल से एक महिला तहसील के चक्कर काट रही थी। पीड़िता ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी से की शिकायत, तो 60 मिनट में खतौनी में नाम चढ़ गया।

विज्ञापन
DM gave a gift of seven lakhs to a woman on her birthday name was entered in the Khatauni in 60 minutes
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सात साल से खतौनी में अपना नाम दर्ज कराने के लिए भटक रही महिला को जनता दर्शन में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सात लाख रुपये का तोहफा दे दिया। शिकायत सुनने के बाद उन्होंने घाटमपुर तहसीलदार को फोन किया, तो 60 मिनट बाद ऑनलाइन खतौनी में महिला का नाम दर्ज हो गया। महिला ने पाई-पाई जोड़कर सात लाख रुपये का डेढ़ बीघा खेत खरीदा था।

विज्ञापन

शुक्रवार को एन ब्लाॅक किदवईनगर निवासी माधवी तिवारी अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में ससुर धीरेंद्र नाथ तिवारी से सात लाख रुपये का डेढ़ बीघा खेत खरीदा था। दो महीने बाद खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए घाटमपुर तहसील में प्रार्थना पत्र दिया। मई माह में खतौनी में नाम चढ़ाने के लिए तहसील न्यायालय से आदेश भी जारी हो गया।
विज्ञापन

खतौनी में दर्ज नहीं हो सका नाम
इसके बाद भी तहसीलदार स्तर पर उनका नाम खतौनी में दर्ज करने के लिए आगे नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने एसडीएम से शिकायत की तो दोबारा जांच करने के निर्देश जारी हुए पर खतौनी में नाम दर्ज नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब-जब तहसीलदार से मिलने उनके कार्यालय पहुंचीं, तो वहां के बाबुओं और चौकीदारों ने मिलने नहीं दिया। आज नहीं कल आने की बात कहकर लौटा देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

माधवी ने डीएम को फोन कर धन्यवाद दिया
यह बात सुनकर जिलाधिकारी ने तुरंत तहसीलदार घाटमपुर को फोन कर खतौनी में सात साल तक नाम न दर्ज होने का कारण पूछा, तो वह कुछ बता नहीं पाए। जिलाधिकारी ने शाम तक नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए। करीब एक घंटे बाद महिला का नाम खतौनी में दर्ज हो गया और उसका आदेश महिला के व्हाट्सएप पर और जिलाधिकारी को भी भेजा गया। नाम दर्ज होते ही माधवी ने डीएम को फोन कर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सर मेरा आज जन्मदिन है, आपने मुझे बहुत बड़ा तोहफा दिया है। जिलाधिकारी ने कहा, आप खुश हैं, यही हमारी भी खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed