{"_id":"62e18079697735315209d1d9","slug":"diwan-s-letter-sent-on-contract-for-liquor-in-farrukhabad-went-viral-sp-suspended-the-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: शराब के लिए ठेके पर भेजी गई दीवान की चिट्ठी वायरल, सफाई कर्मियों के नाम पर मांगे पांच क्वार्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: शराब के लिए ठेके पर भेजी गई दीवान की चिट्ठी वायरल, सफाई कर्मियों के नाम पर मांगे पांच क्वार्टर
Wed, 27 Jul 2022 11:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:45 PM IST
सार
फतेहगढ़ कोतवाली सफाई कर्मियों के नाम पर मांगे गए पांच क्वार्टर के भेजी गई चिट्ठी खूब वायरल हो रही है। दरअसल, दीवान ने ठेके पर चिट्ठी भेजी और शराब के क्वार्टर देने के लिए कहा। मामले की जानकारी मिलते ही दीवान को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सुबह छह बजे शटर के नीचे से शराब लेता व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में शराब मंगाने के लिए दीवान ने ठेके पर चिट्ठी भेज दी। उस पर कोतवाली की मुहर लगाकर हस्ताक्षर भी किए। अब यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चिट्ठी में दीवान ने सफाई कर्मियों को देने के लिए देशी शराब के पांच क्वार्टर मांगे थे। देर शाम एसपी ने दीवान को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली में मुन्नू कुमार हेड मोहर्रिर हैं। उन्होंने मंगलवार को मिलेट्री चौराहे पर स्थित देशी शराब के ठेके पर एक सफाई कर्मी से चिट्ठी भेजी। इसमें लिखा, ठेका प्रभारी सफाई कर्मियों को देने के लिए पांच क्वार्टर प्रदान करने की कृपा करें।
विज्ञापन
इसके बाद दीवान ने कोतवाली की मुहर लगाई और अपने हस्ताक्षर करने के बाद तिथि भी अंकित की। यह चिट्ठी बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे पुलिस महकमे की पोल खुलकर सामने आ गई। दीवान मुन्नू कुमार इस मामले में जवाब देने से कतरा रहे थे, जबकि कुछ पुलिस कर्मी शराब के ठेके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने सेल्समैन को धमकाया और कहा कि आखिर चिट्ठी उनके ठेके से बाहर कैसे पहुंची और किसने वायरल की है। इससे सेल्समैन सहम गए। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि सोशल मीडिया पर चिट्ठी वायरल होने की जानकारी हुई है। पूरे मामले की जांच के बाद दीवान को निलंबित किया गया है।