कट रही जनता की जेब: कोरोना की आड़ में दिव्यांग, बुजुर्ग, छात्र किसी को यात्री किराये में रियायत नहीं
इसकी आड़ में सामान्य दिनों में अलग-अलग वर्ग के यात्रियों को किराये में मिलने वाली रियायतों और सुविधाओं में की गई कटौती का सफर जारी है। मई 2020 से न तो किसी दिव्यांग को किराये में राहत है और न ही बुजुर्ग यात्रियों को किसी तरह की छूट मिल रही है। बड़ी परेशानी दैनिक या सप्ताह में तीन से चार दिन सफर करने वाले यात्रियों को है, क्योंकि एमएसटी अभी भी नहीं शुरू की गई है।
कानपुर-लखनऊ एमएसटी मित्र समिति के मीडिया प्रभारी निखिल तिवारी ने बताया कि पिछले साल मई से शुरू की गईं ट्रेनें लगातार बढ़ रही हैं। अब तो एमएसटी शुरू कर देनी चाहिए। महंगाई के इस दौर में दैनिक यात्रियों को भी आर्थिक परेशानियां हो रही हैं।
कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। यात्री ट्रेनें इसलिए चल रही हैं कि किसी को कहीं आनेजाने में तकलीफ न हो। सामान्यतौर पर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। अभी जो ट्रेनें चल रही हैं, वे कोविड स्पेशल हैं। इसलिए किसी तरह का कोटा बहाल नहीं किया गया है। भविष्य में इस संबंध में रेलवे बोर्ड जो फैसला लेगा, उसे लागू किया जाएगा।
डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर-मध्य रेलवे