फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District Panchayat Election: Sunil in Banda, Ashok in Chitrakoot and Anshul in Etawah decided unopposed

जिला पंचायत चुनाव: बांदा में सुनील, चित्रकूट में अशोक और इटावा में अंशुल का निर्विरोध निर्वाचन तय

Sun, 27 Jun 2021 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 27 Jun 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat Election: Sunil in Banda, Ashok in Chitrakoot and Anshul in Etawah decided unopposed
बांदा: नामांकन दाखिल करने जा रहे भाजपा प्रत्याशी सुनील पटेल। बाएं से दूसरे। साथ मे जिलाध्यक्ष आदि। - फोटो : amar ujala
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में नामांकन के साथ जिला पंचायत चुनाव का घमासान शुरू हो गया है। चित्रकूट में भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव और इटावा में सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव अंशुल तथा बांदा में भाजपा प्रत्याशी सुनील पटेल का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन


उधर, उन्नाव में भाजपा प्रत्याशी का टिकट निरस्त होने पर दुष्कर्म में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के खास अरुण सिंह ने बगावत कर नामांकन दाखिल कर दिया है। कानपुर में कैबिनेट मंत्री रहीं दिवंगत कमलरानी वरुण की पुत्री स्वप्निल वरुण, सपा के राजू दिवाकर ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन


उन्नाव में भाजपा प्रत्याशी शकुन सिंह और भाजपा के बागी अरुण सिंह और सपा से मालती रावत ने पर्चा दाखिल किया। अरुण सिंह ने पर्चा दाखिल करने से पहले भाजपा सांसद साक्षी महाराज का आशीर्वाद लिया। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह, सपा की संगीता राज ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हरदोई में भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती और सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कन्नौज में सपा के श्याम सिंह यादव और भाजपा की प्रिया शाक्य ने नामांकन किया। औरैया में  सपा के रवि त्यागी और भाजपा समर्थित कमल दोहरे ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

बुंदेलखंड में बांदा से भाजपा के सुनील पटेल, सपा की रजनी यादव और बसपा के अरुण पटेल ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें सपा और बसपा प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। चित्रकूट में भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिपं सदस्य अशोक जाटव निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

महोबा में भाजपा के जेपी अनुरागी व सपा से मृत्युंजय ने नामांकन दाखिल किए। जालौन में भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी और कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला सोनकर खाबरी ने नामांकनपत्र दाखिल किया, वहीं, हमीरपुर में भाजपा की जयंती राजपूत और निषाद पार्टी दुष्यंत सिंह परिहार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। तीन जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed