फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   District Panchayat Election: Ashok in Chitrakoot and Abhishek elected unopposed in Etawah, BJP-SP clash in many places

जिला पंचायत चुनाव: इटावा में अंशुल यादव और चित्रकूट में अशोक जाटव निर्विरोध निर्वाचित, कई जगह भाजपा-सपा में टक्कर

Tue, 29 Jun 2021 06:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 29 Jun 2021 06:12 PM IST
सार

कानपुर देहात में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से निवर्तमान जिपं अध्यक्ष राम सिंह यादव ने जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की बहू नीरज रानी ने नामांकन किया था। 29 जून को सांय तीन बजे तक नाम वापसी का समय था लेकिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया।

विज्ञापन
District Panchayat Election: Ashok in Chitrakoot and Abhishek elected unopposed in Etawah, BJP-SP clash in many places
इटावा जिला पंचायत से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक यादव (अंशुल) को जिलाधिकारी श्रुति सिंह द्वारा निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रमाणपत्र दिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। इस दौरान कानपुर देहात, हमीरपुर, हरदोई, महोबा और औरैया में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होगा। जबकि चित्रकूट में भाजपा और इटावा में सपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


कानपुर देहात में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से निवर्तमान जिपं अध्यक्ष राम सिंह यादव ने जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की बहू नीरज रानी ने नामांकन किया था। 29 जून को सांय तीन बजे तक नाम वापसी का समय था लेकिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। अब दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला तय है। सपा के 13 सदस्य जीते हैं जबकि भाजपा के चार, बसपा के छह व 11 निर्दलीय जीते हैं।
विज्ञापन


चित्रकूट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के अशोक जाटव निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान किसी अन्य ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया। दोपहर तीन बजे उनको विजेता का प्रमाण पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशुल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित 
इटावा जिले में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव उर्फ अंशुल निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए हैं। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने मंगलवार को उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। वे लगातार दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं। इस पद पर केवल अंशुल यादव ने ही नामांकन किया था। भाजपा सहित अन्य किसी दल के पास बहुमत का आंकड़ा तो दूर प्रस्तावक तक नहीं मिले। मंगलवार को नाम वापसी के बाद अंशुल यादव को निर्विरोध घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दे दिया गया। अंशुुल को सपा और प्रसपा ने संयुक्त रूप से अपना प्रत्याशी घोषित किया था।

हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती और सपा प्रत्याशी मुन्नीदेवी राजपूत के बीच सीधा मुकाबला होगा। मंगलवार का दिन नाम वापसी के लिए निर्धारित था, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। कांग्रेस और बसपा से किसी ने नामांकन नहीं कराया है।

जिला पंचायत चुनाव फर्रुखाबाद 
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी डा. सुबोध यादव की पत्नी रश्मि यादव ने नाम वापस ले लिया है। इससे अब सपा और भाजपा में आमने सामने की टक्कर होना तय है। भाजपा के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव मैदान में हैं। मोनिका पूर्व राज्यमंत्री व सपा नेता नरेंद्र सिंह यादव के बेटी हैं। भाजपाइयों के लिए ये चुनाव प्रतिष्ठा का बन गया है। मोनिका सपा से इस्तीफा दे चुकी हैं जबकि पिछले दिनों उनके भाई सचिन यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

महोबा में किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया है। सपा से मृत्युंजय प्रताप और बीजेपी से जय प्रकाश अनुरागी के बीच मुकाबला है। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी का पलड़ा भारी है।

हमीरपुर में भी किसी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया है। निषाद पार्टी से दुष्यंत सिंह और भाजपा से जयंती राजपूत के बीच मुकाबला है। दोनों प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं।

औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मंगलवार को किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। सपा से रवि त्यागी और भाजपा से कमल दोहरे आमने-सामने हैं। 

उन्नाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा से शकुन सिंह, सपा से मालती रावत और भाजपा से बागी अरुण सिंह चुनाव मैदान में हैं। काफी मनाने पर भी बागी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। दोपहर में सपा प्रत्याशी मालती रावत के भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ी। उनका मोबाइल बंद होने पर सपा नेता कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। अंदर न जाने देने पर डीएम की गाड़ी रोकने का प्रयास किया।  

अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों के परचे वैध
कन्नौज में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मंगलवार को नाम वापसी का समय दोपहर तीन बजे खत्म हो गया। सुबह से दोपहर बाद तक कलक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी रही। कलक्ट्रेट परिसर में दो ट्रक पीएसी व बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कुल 28 सदस्यों वाली जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सपा से श्याम सिंह यादव व भाजपा से प्रिया शाक्य प्रत्याशी हैं। अब यहां तीन जुलाई को मतदान कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed