फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District lagged behind due to poor performance in 17 projects got 71 rank got D and E grade in these projects

Kanpur: 17 परियोजनाओं में खराब प्रदर्शन से पिछड़ा जिला, मिली 71वीं रैंक…इन परियोजनाओं में मिला डी और ई ग्रेड

Wed, 15 Jan 2025 11:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Jan 2025 11:27 AM IST
सार

Kanpur News: विकास कार्यों में 85 परियोजनाओं की समीक्षा की जाती है। इसमें अंक के अनुसार ग्रेड भी दिया जाता है। जिन परियोजनाओं में डी और ई ग्रेड मिलता है, उनकी प्रगति सबसे खराब मानी जाती है।

विज्ञापन
District lagged behind due to poor performance in 17 projects got 71 rank got D and E grade in these projects
समाज कल्याण विभाग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की लगातार निगरानी के बावजूद जिले के विकास कार्यों की रैंकिंग काफी खराब रही। सीएम डैश बोर्ड की जारी रैंकिंग में 17 परियोजनाओं की प्रगति सबसे खराब रही। इनमें 10 परियोजनाओं में डी और सात में ई ग्रेड मिला है। इनमें समाज कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग विभाग की परियोजनाएं ज्यादा हैं।

विज्ञापन

इसके चलते जिले को 71वीं रैंक मिली है। विकास एवं राजस्व कार्य की रैंकिंग में जिले को 7.54 अंक दिए गए हैं। नवंबर माह में 61वीं रैंक मिली थी। एक माह के अंतराल में जिला 10 अंक और पिछड़ गया है। विकास कार्यों में 73वीं और राजस्व कार्यों में 63वीं रैंक आई है। विकास कार्यों में 85 परियोजनाओं की समीक्षा की जाती है।

विज्ञापन

जिम्मेदार अफसरों ने बरती है लापरवाही
इसमें अंक के अनुसार ग्रेड भी दिया जाता है। जिन परियोजनाओं में डी और ई ग्रेड मिलता है, उनकी प्रगति सबसे खराब मानी जाती है। ई ग्रेड में 10 में एक या दो और डी ग्रेड में तीन या चार अंक मिलते हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह हर माह बैठक कर विकास कार्यों की गति सुधारने के लिए नोटिस भी जारी करते रहते हैं, फिर भी जिम्मेदार अफसरों ने लापरवाही बरती।

इन परियोजनाओं को मिला ई ग्रेड
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, समाज कल्याण विभाग की सामान्य वर्ग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, विद्युत बिल में सुधार, सहकारी दुग्ध समिति गठन, फैमिली आईडी, पिछड़ा वर्ग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति जिले में सबसे खराब रही।

विज्ञापन

इन परियोजनाओं को मिला डी ग्रेड
समाज कल्याण विभाग की अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना पिछड़ा वर्ग, पशु टीकाकरण, निपुण परीक्षा आंकलन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), भवन निर्माण, डे एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज, पूर्व दशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक कल्याण, निर्माण कार्य परियोजना (सीएमआईएस)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed