फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District Administration use Drone for ODF

खेत के ऊपर मंडराया ड्राेन कैमरा, लाेटा छाेड़ भागे गांववाले

Sun, 14 Aug 2016 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
District Administration use Drone for ODF
ड्राेन कैमरा
खुले में शाैच राेकने के ल‌िए प्रशासन ने नया तरीका अख्त‌‌ियार क‌िया है। जी हां, ये तरीका देख आप हैरान हाे जाएंगे। रव‌िवार की सुबह सीडीअाे अरुण कुमार ने कल्याणपुर के ख्योरा कटरी में ड्रोन कैमरे से खुले में शौच की स्थिति की समीक्षा की। खेत के ऊपर उड़ते ड्रोन कैमरे देख शर्मसार हुए लोग भाग निकले। सीडीओ ने सभी को खुले में शौच से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि यह दबाव का नहीं बल्कि अपने भविष्य को सुखी रखने का मामला है।
विज्ञापन

सीडीओ 5:30 बजे ख्योरा कटरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। खुले में शौच के लिए जाने वालों की संख्या की वास्तविक स्थिति जानना जरूरी है। ऐसे लोगों को अलग से समझाया जा रहा है। साथ ही उनके बच्चों को भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


सुबह सीटी बजाने के विरोध में उतरे टीचर
खुले में शौच के लिए जाने वालों को जागरूक करने के लिए सुबह सीटी बजाने की जिम्मेदारी मिलने से शिक्षक नाराज हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सीटी बजाने और एसएमएस से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश के खिलाफ 16 अगस्त को बीएसए को ज्ञापन देगा। अध्यक्ष राजेश तिवारी, मंत्री अवध नरेश सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed