फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dispute in kanpur, four people injured, kanpur crime news

कानपुर: प्रवर्तन दस्ते से भिड़े भाजपाई, पथराव, चार घायल, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 30 Mar 2022 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Mar 2022 12:20 PM IST
सार

कानपुर के जूही परमपुरवा में सुअर पकड़ने गई नगर निगम के दस्ते पर हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। साथ ही मारपीट और पथराव भी हुआ, जिसमें नगर निगम के दो कर्मचारियों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
dispute in kanpur, four people injured, kanpur crime news
रीजेंसी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती प्रवर्तन दल के जितेंद्र सिंह की पत्नी शैला सिंह को महापौर सांत्वना देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूही परमपुरवा में मंगलवार दोपहर सुअर पड़ने गए प्रवर्तन दल से भाजपाई भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। तभी भीड़ ने पथराव कर दिया। मारपीट और पथराव में नगर निगम के दो कर्मचारियों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति काबू में कर दोनों पक्षों से तहरीर लेकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

जूही परमपुरवा में पार्षद राकेश पासवान की शिकायत पर नगर निगम का कैटिल कैचिंग दस्ता और प्रवर्तन दल सुअरों को पकड़ने इलाके में गया था। झंडे वाला चौराहा के पास क्षेत्रीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे भाजयुमो जूही मंडल के महामंत्री दीपू पासवान व मंडल उपाध्यक्ष आकाश ठाकुर के साथ भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

विरोध के दौरान भीड़ में से कुछ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। एक पत्थर प्रवर्तन दल के कमांडर जितेंद्र सिंह के सिर पर लगने से उनका सिर फट गया।

होमगार्ड अनिल यादव का पैर टूट गया। दोनों को गंभीर हालात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, भाजपाइयों ने प्रवर्तन टीम पर भी मारपीट का आरोप लगा कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर नारेबाजी की।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान ने पुलिस को बताया कि वह मंडल उपाध्यक्ष आकाश के साथ घर लौट रहे थे। प्रवर्तन की गाड़ी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर प्रवर्तन दल के लोगों ने बुरी तरह पीटा। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। बाबूपुरवा एसीपी आलोक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed