फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   discussion will be start on gst from today in kanpur

यहां आज से रोज GST पर होगी चर्चा, आम आदमी की समझ से था बाहर

Sat, 24 Jun 2017 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 08:36 AM IST
सार

​- सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन देगी जीएसटी के प्रावधानों की जानकारी

विज्ञापन
discussion will be start on gst from today in kanpur
डेमो

विस्तार

जीएसटी का मतलब क्या है..? यह अभी तक कई लोगों के लिए केवल सवाल ही बनकर रह गया है जबकि आने वाली 1 तारीख से देशभर में यह लागू हो जाएगा ऐसे में इसे समझना अनिवार्य हो गया है। जीएसटी को समझने में हमारी ये खबर आपकी मदद कर सकती है...
विज्ञापन


 

discussion will be start on gst from today in kanpur
डेमो
जीएसटी का मतलब है, ऐसा कानून जिससे व्यापारियों को व्यापार करने की सुविधा हो, आसानी से व्यापार करने की सुविधा हो। एक विद्वान को भी इस कानून को पढ़ने और समझने में वक्त लगेगा। तो एक साधारण आदमी जब इसको पढे़गा तो किस कठिनाईयों में वो गुजरेगा यह जवाब तो सरकार को तभी मिलेगा जब साधारण आदमी मुश्किल में पडे़गा। बेहतर होगा कि हम इसे अभी समझ लें।

 

इसे समझने के लिए कानपुर में एक नई तरकीब निकाली गई है। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन शुक्रवार से रोजाना सदस्यों को गुड्स एंड सर्विसेज एक्ट (जीएसटी) के प्रावधानों की जानकारी ग्रुप डिस्कशन के जरिए देगी।

​बृहस्पतिवार को लखनपुर स्थित कार्यालय में आयोजित जीएसटी अध्ययन गोष्ठी में यह फैसला लिया गया। गोष्ठी में डिजिटल माध्यमों के जरिए एसोसिएशन के सदस्यों को जीएसटी का अध्ययन कराया गया। इसके लिए यूट्यूब वीडियो और प्रोजेक्टर की सहायता ली गई। गोष्ठी में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

discussion will be start on gst from today in kanpur
डेमो
एसोसिएशन अध्यक्ष एके निगम ने बताया गया कि जीएसटी अब दरवाजे पर है और अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। इसलिए अब लगभग हर रोज एसोसिएशन अपने सदस्यों के लिए ग्रुप डिस्कशन का आयोजन करेगी। इसमें जीएसटी के विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

महामंत्री देवेंद्र डंग ने बताया कि गोष्ठी में 30 जून को क्लोजिंग स्टॉक पर आईटीसी पर चर्चा हुई। इस विषय पर वीडियो के जरिए विशेषज्ञों से जानकारी ली गई। तीन अलग-अलग वीडियो में केस स्टडी के माध्यम से समझाया गया कि किस प्रकार से 30 जून को बचे हुए क्लोजिंग स्टॉक का आईटीसी जीएसटी में क्लेम कर पाएंगे।

गोष्ठी के संयोजक एचडीएफसी बैंक, गोविंद नगर ब्रांच के मैनेजर तरुण करना ने बताया कि बैंक डिजिटाइजेशन की ओर अग्रसर है और उन्होंने बैंकिंग के लिए रोबोट्स का एक्सपेरिमेंट शुरू कर दिया है। पीएम चौधरी, सुनील त्रिवेदी, विमल कटिहार, आलोक तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed