फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Discussion on changing SP candidate on Banda-Chitrakoot parliamentary seat

UP: बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर सपा का प्रत्याशी बदलने की चर्चा

Sat, 20 Apr 2024 02:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Apr 2024 02:07 PM IST
विज्ञापन
Discussion on changing SP candidate on Banda-Chitrakoot parliamentary seat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर सपा का प्रत्याशी बदलने की फिर चर्चा है। लखनऊ में अचानक सपा प्रत्याशी समेत दोनों जिलों के विधायकों, जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक से इस बात को बल मिला है कि सपा का प्रत्याशी बदल सकता है। हालांकि अभी तक किसी पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले ही सपा ने बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट से पूर्व राज्यमंत्री बबेरू निवासी शिवशंकर पटेल को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। उन्होंने काफी समय तक प्रचार भी किया, लेकिन कई बार अस्वस्थ हो जाने के कारण उनका चुनाव रंग में नहीं आ रहा। सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने बताया कि लखनऊ में बांदा-चित्रकूट के वरिष्ठ सपा पदाधिकारियों की बैठक हुई है, लेकिन किसी भी तरह से प्रत्याशी बदलने की चर्चा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed