फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Director General of Police inspected Sandila Kotwali of Hardoi

हरदोई पहुंचे डीजीपी, डिजिटल वालंटियर्स की सराहना, 10 को दिया प्रशस्ति पत्र, एसपी को दी बधाई

Sun, 03 Nov 2019 06:58 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Nov 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Director General of Police inspected Sandila Kotwali of Hardoi
हरदोई पहुंचे पुलिस महानिदेशक - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने की कवायद में हरदोई पहुंचे पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने जनप्रतिनिधियों और डिजिटल वालंटियर्स के साथ बैठक की। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि एसपी के नेतृत्व में जिले की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखा जाएगा। डीजीपी ने कहा कि हरदोई के डिजिटल वालंटियर्स काफी सक्रिय हैं। इस मौके पर 10 डिजिटल वालंटियर्स को प्रशस्ति पत्र भी दिया।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में गारद की सलामी लेने के बाद डीजीपी ओपी सिंह ने एसपी कार्यालय कक्ष में कराए गए जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने नवनिर्मित डीसीआरबी भवन का भी लोकार्पण किया। एसपी कार्यालय कक्ष में डीएम पुलकित खरे की मौजूदगी में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों से मुलाकात की।
विज्ञापन

यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत, सांडी से भाजपा विधायक प्रभाष कुमार, बिलग्राम-मल्लावां से भाजपा विधायक आशीष कुमार सिंह आशू, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह संजीव खरे, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि सरकार सभी की है।

उम्मीद है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मामले में अन्य राजनीतिक दल भी सहयोग करेंगे। इस पर सपा और कांग्रेस नेताओं ने सहमति जताई।  उधर पुलिस लाइन में आयोजित डिजिटल वालंटियर्स की बैठक में डीजीपी ने कहा कि समय बहुत बदल चुका है। अब तकनीक का दौर है। लेकिन इसका दुरुपयोग भी लोग करते हैं।

विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित 
डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशिष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम के प्रभारी आलोक कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया। यूपी 100 टीम के सिपाही अवनेश कुमार गौतम, महिला सिपाही रूपन यादव, महिला सिपाही पूजा विश्वकर्मा, सिपाही रोहित यादव, सिपाही दयाशंकर सिंह, सिपाही विवेक सिंह, उपनिरीक्षक राजनारायण तिवारी, सिपाही राजेश तिवारी को सम्मानित किया गया। शहर कोतवाली के सिपाही कुलदीप कुमार और सतेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया।

इनसे भी की मुलाकात 
डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में परिवार परामर्श समिति के सदस्यों से मुलाकात की। यहां सांडी विधायक प्रभाष कुमार की पत्नी निरमा देवी, अदिति गौड़, शोभना सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता मौजूद रहीं। डीजीपी ने इनरव्हील क्लब की सदस्यों से भी मुलाकात की। अनुराधा मिश्रा, चित्रा वाजपेयी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

एसपी को दी बधाई
डीजीपी ओपी सिंह ने संडीला कोतवाली का निरीक्षण किया। अभिलेखों को देखने के बाद पुलिस कर्मियों से विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली। कोतवाली में रखी आकस्मिक निरीक्षण पुस्तिका पर डीजीपी ने अच्छी व्यवस्था का जिक्र किया। विलेज क्राइम नोट बुक, पॉक्सो एक्ट रजिस्टर को देखा गया। उन्होंने मुआवजा दिए जाने संबंधित रजिस्टर भी थाना स्तर पर रखने की जरूरत बताई।

उन्होंने कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक विजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामकेवल तिवारी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुखराज सिंह, अवधेश कुमार सिंह, उमेश यादव और रियाज अहमद से जानकारी की। कोतवाल जगदीश यादव मौजूद रहे। थाने का कार्य उत्तम मिलने पर डीजीपी ने एसपी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed