{"_id":"5cd24db9bdec22072d1b86c9","slug":"diploma-of-national-board-will-be-able-to-do-directly-after-mbbs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी की तर्ज पर मेडिकल छात्रों के लिए भी तैयार होगा कॉम्बो कोर्स, MBBS के बाद सीधे कर सकेंगे DNB","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी की तर्ज पर मेडिकल छात्रों के लिए भी तैयार होगा कॉम्बो कोर्स, MBBS के बाद सीधे कर सकेंगे DNB
Wed, 08 May 2019 09:09 AM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 May 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस करने के बाद डॅाक्टरों को सुपर स्पेशियलिटी कोर्स डीएनबी (डिप्लोमा ऑफ नेशनल बोर्ड) करने के लिए एमडी (पीजी) नहीं करना पड़ेगा। वह सीधे दाखिला ले सकेंगे। इससे उनके चार-पांच साल और सरकार का पैसा बच जाएगा।
मेडिकल पेश में आने के लिए सिर्फ एक बार नीट की परीक्षा देनी होगी। एमडी के लिए अलग से कोर्स नहीं होगा। यह प्रस्ताव मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मंगलवार को विभागाध्यक्षों की बैठक में तैयार किया। अब इसे एमसीआई को भेजा जाएगा।

एमबीबीएस का पाठ्यक्रम बदले जाने के बाद अब एमडी और सुपर स्पेशियलिटी में बदलाव की तैयारी की जा रही है। इन प्रस्तावों को दस मई को होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग में भी शासन के आला अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि आईआईटी की तर्ज पर मेडिकल छात्रों के लिए भी कॉम्बो कोर्स तैयार किया जाएगा। कार्डियोलॉजी में भी डीएनबी और एफएनबी सीटों (फैलोशिप प्रोग्राम) के संबंध में कार्य हो गया है। एमसीआई के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव लागू किए जाएंगे।