यूपी: डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- गिरफ्तारी और छापेमारी कराकर बिगाड़ा जा रहा देश का माहौल
Etawah News: डिंपल यादव ने कहा कि जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। जनता एक तरफ अपने परिवार और बच्चों का भविष्य देख रही है, जहां युवाओं के पास नौकरियां नहीं है। किसान बदहाल हैं।
विस्तार
इटावा जिले में समाजवादी पार्टी की नेता और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला। उन्होंने सैफई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अबू आजमी के यहां छापेमारी, आप के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी ईडी समेत अन्य एजेंसियों और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है। बोलीं कि इस तरह की कार्रवाई से पूरे देश का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। भाजपा वाले समझ गए हैं कि उनकी नीतियां पूरी तरह से विफल रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। जनता एक तरफ अपने परिवार और बच्चों का भविष्य देख रही है, जहां युवाओं के पास नौकरियां नहीं है। किसान बदहाल हैं। महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक दशक पूरा होने जा रहा है। जनता इसी संदेश के साथ इस बार बच्चों का भविष्य सुधारना है, इसी उस पर वोट करने जा रहे हैं। 2024 में भाजपा को जनता से जवाब मिलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.