फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Differently-Abled Man Drowns in Pond Behind House, Dies During Treatment

Kanpur: घर के पीछे बने तालाब में डूबा दिव्यांग, इलाज के दौरान मौत; नवंबर में होना था विवाह

Mon, 27 Jul 2026 08:56 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 27 Jul 2026 08:56 AM IST
सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र के शगुनपुर गांव में रविवार रात घर के पीछे बने तालाब में डूबने से एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक लघुशंका के लिए तालाब की ओर गया था, जहां संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चला गया। पुलिस की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Differently-Abled Man Drowns in Pond Behind House, Dies During Treatment
तालाब में डूबा दिव्यांग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत शगुनपुर गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पीछे बने तालाब के पास गए दिव्यांग की पानी में डूबने से मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजनों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक का विवाह आगामी नवंबर महीने में तय हुआ था। हादसे के बाद से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों ने देखा तो मच गया कोहराम

प्राप्त जानकारी के अनुसार शगुनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय विजय बहादुर उर्फ मंझिल पुत्र स्व. पराग पासवान रविवार रात करीब 09 बजे घर के पीछे बने तालाब की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में थे और तालाब किनारे उनका शारीरिक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सीधे गहरे पानी में जा गिरे। काफी देर तक जब विजय बहादुर घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। पीछे जाकर देखने पर वह तालाब के पानी में औंधे मुंह पड़े मिले, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशीराम अस्पताल में तोड़ा दम

घटना की तुरंत सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची नरवल थाना पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से विजय बहादुर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें काशीराम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

चार भाइयों में बीच के थे विजय बहादुर

परिजनों ने बताया कि मृतक विजय बहादुर चार भाइयों में बीच के थे और पिता की मौत के बाद अपनी वृद्ध मां रामदुलारी के साथ गांव में ही रहते थे। आगामी नवंबर माह में उनका विवाह होना तय हुआ था, जिसको लेकर परिवार में तैयारियों का माहौल था। इस दुखद हादसे के बाद शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गईं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed