धरती पुत्र दिवस: मुलायम सिंह की पहली जयंती आज, सादगी से मनाएगी समाजवादी पार्टी, समाधि स्थल पर पहुंचे शिवपाल
नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती को सपा पार्टी धरती पुत्रदिवस के रूप में मना रही है। उनकी पहली जयंती ऐसे वक्त में है, जब मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर-खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में सियासत की जंग के बीच नेताजी की पहली जयंती मनाई जा रही है। नेताजी की समाधि स्थल पर हवन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने आहुति देकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है। नेताजी की जयंती को समाजवादी पार्टी धरती पुत्र दिवस के रूप में मना रही है।
इस समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एवं पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव की उम्मीदवार पूर्व सांसद डिंपल यादव आदि मौजूद रहेंगे।
अखिलेश यादव बोले-सादगी से मनेगी पहली जयंती
अखिलेश यादव ने सभी से मुलायम सिंह यादव की पहली जयंती सादगी से मनाने की अपील की है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की घोषणा होने के बाद चुनाव आयोग ने आचार संहिता लग चुकी है।
22 नवंबर 1939 को सैफई, इटावा में जन्मे समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव की आज पहली जयंती है। मुलायम सिंह यादव की पहली जयंती ऐसे वक्त में है, जब यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर - खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
भाजपा इस उपचुनाव में खुद को मुलायम सिंह की सियासत का असली वारिस घोषित करने की फिराक में है। वहीं, अखिलेश की अगुवाई सपा और यादव परिवार एकजुट होकर सत्ताधारी दल का मुकाबला कर रहा है। हालांकि यह स्पष्ट आठ दिसंबर को ही हो पाएगा कि उनकी सियासत का असली वारिस कौन है.