फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devotees descended on the first Monday of Sawan

सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त

Tue, 26 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 26 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Devotees descended on the first Monday of Sawan
सावन के पहले सोमवार को परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में भक्तों लगी लाइन आैर पूजा करते भक्त। - फोटो : amarujala
कानपुर। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। परमट, वनखंडेश्वर, जागेश्वर, सिद्धनाथ, कोतवालेश्वर समेत शहर के अन्य शिवालयों में सुबह से ही भोले बाबा के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हुआ। किसी भक्त ने जल से अभिषेक किया तो किसी ने दूध से।
विज्ञापन

इस दौरान बम-बम भोले, बाबा बड़े दयालु है, बाबा कृपा करो आदि उद्घोष भी हुए। परमट मंदिर में जिला प्रशासन ने रात 1:30 बजे मंगला आरती कराने के बाद दो बजे भक्तों के दर्शन के लिए पट खोल दिए। भक्तों की लंबी लाइन परमट चौकी के पास तक पहुंच गई और भोर होते-होते ग्रीनपार्क तिराहे तक लाइन थी। बावजूद इसके भक्तों को तेजी से दर्शन हो रहे थे।
विज्ञापन

 दोपहर में थोड़ी देर के लिए भीड़ कम हुई पर इसके बाद देर रात तक लाइन लगी रही। वहीं सावन के पहले सोमवार पर आनंदेश्वर बाबा के ऑनलाइन (लाइव) दर्शन नहीं होने से हजारों भक्तों के हाथ निराशा लगी। मंदिर की भीड़ से बचकर नेट पर बाबा के दर्शन करने वालों को न ही एप मिला न ही वेबसाइट खुली। कारण तकनीकी खामी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed