{"_id":"6af8b60a50f6fcf4720973ef","slug":"development-works-worth-rs-20-crore-in-154-gram-panchayats-get-green-signal-kanpur-news-c-12-knp1034-1712872-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 154 ग्राम पंचायतों में 20 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 154 ग्राम पंचायतों में 20 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद ठप पड़े ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को अब रफ्तार मिलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जिले की 154 ग्राम पंचायतों की ओर से भेजे गए 645 विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इससे करीब 20 करोड़ रुपये के निर्माण और विकास कार्य हो सकेंगे। पांच माह से अनुमति के इंतजार में अटके इन कार्यों के शुरू होने से गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
दरअसल, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल मई में समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शासन की व्यवस्था के तहत केवल पहले से स्वीकृत कार्यों को ही पूरा कराने की अनुमति थी। नए निर्माण और विकास कार्यों के लिए जिलाधिकारी की मंजूरी जरूरी थी। अनुमति की प्रक्रिया के चलते पंचायतों में नए काम आगे नहीं बढ़ पा रहे थे।
जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रस्तावों में परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण और मरम्मत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण समेत कई विकास कार्य शामिल हैं। अब प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद इन कार्यों को शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायतों में विकास की पहल नहीं
ग्राम पंचायतों की ओर से विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद किसी भी क्षेत्र पंचायत ने अब तक विकास कार्यों का प्रस्ताव डीएम के पास नहीं भेजा है। ऐसे में वहां नए निर्माण कार्यों की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं।