फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dev Deepawali 2022: ghat will be lit with lamps in kanpur

Dev Deepawali 2022: देव दीपावली आज, दीपों से जगमगाएंगे घाट, चंद्रग्रहण के कारण शाम तीन बजे से लगेगी पूर्णिमा

Mon, 07 Nov 2022 10:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Nov 2022 10:14 AM IST
सार

मंगलवार को चंद्र ग्रहण पड़ने के कारण देव दीपावली का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। चंद्रग्रहण का असर वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों पर सबसे ज्यादा होगा। इन राशि के जातक संभलकर रहें।

विज्ञापन
Dev Deepawali 2022: ghat will be lit with lamps in kanpur
दीप दान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली का पर्व मंगलवार को पड़ रहा है। इसे कार्तिक पूर्णिमा भी कहते हैं। मगर मंगलवार को चंद्र ग्रहण पड़ने के कारण इस पर्व को लोग सोमवार को ही मनाएंगे। आचार्य अमरेश मिश्रा ने बताया कि पूर्णिमा तिथि सात नवंबर को दोपहर तीन बजे से लग जाएगी। मंगलवार को चंद्रग्रहण शाम चार बजकर 19 मिनट से छह बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन


इस दौरान पूजा-पाठ, खाना-पीना कुछ नहीं किया जाएगा। सभी लोग सिर्फ भगवान का स्मरण करेंगे। उन्होंने बताया कि सूतक सुबह नौ बजे से लग जाएंगे। ऐसे में मंदिरों के पट शाम साढ़े छह बजे के बाद खुलेंगे। जो लोग पूर्णिमा का व्रत रखते हैं, वह मंगलवार को ही रखेंगे। शाम को साढ़े छह बजे के बाद वह कथा सुनेंगे।
विज्ञापन


इस दिन गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। पं. पवन तिवारी ने बताया कि चंद्रग्रहण का असर वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों पर सबसे ज्यादा होगा। इन राशि के जातक संभलकर रहें। सेहत, आर्थिक और कारोबार के क्षेत्र में नुकसान झेलना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टकराव बढ़ेंगे
आचार्य अमरेश मिश्रा ने बताया कि एक माह के अंदर दो ग्रहण पड़ना अशुभ संकेत होता है। पहली बार जब ऐसा योग बना था तो महाभारत का युद्ध हुआ था। फिर से वही योग बन रहा है। आपसी मनमुटाव बहुत बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed