{"_id":"58d551934f1c1bac2a1a15ec","slug":"despite-losing-up-election-sp-has-done-the-best-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनाव भले हाथ से गया हो, सपा ने यहां किया बेहतरीन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव भले हाथ से गया हो, सपा ने यहां किया बेहतरीन प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:58 PM IST
सार
- नगर कार्यकारिणी ने अध्यक्ष समेत विधानसभा अध्यक्षों का किया सम्मान
विज्ञापन
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
विस्तार
समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव भले ही हार गई हो। इसके बावजूद भी पार्टी कई जगह पर बेहतर स्थिति में रही है। समाजवादी पार्टी नगर कार्यकारिणी ने कानपुर शहर संगठन की पांच में से तीन सीटें जीतने पर शुक्रवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां सपा ने ऐसे मनाया जश्न
कानपुर के समाजवादी कार्यालय में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी मनाते हुए नेता
सपा-कांग्रेस गठबंधन को सीसामऊ, आर्य नगर और कैंट सीट जीतने पर नगर अध्यक्ष फजल महमूद और सभी विधानसभा अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। सपा नगर अध्यक्ष फजल मजमूद को पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की गई।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि इस जीत का पूरा श्रेय पिछली सपा सरकार को जाता है। यहां जनता ने अखिलेश जी के काम को समझा और कार्यकर्ता जन-जन तक समाजवादी सरकार की योजनाओं को प्रसार करने में सफल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शहर में 24 घंटे बिजली, मेट्रो के शिलान्यास की शहरवासियों ने तारीफ की।
कहा कि अगर नेतृत्व ने मौका दिया तो पांच में तीन सीटों के साथ 110 नगर निगम की सीटों में 70 पार्षद और महापौर सपा का होगा। इसमें अभिमन्यु गुप्ता, राज सिंह यादव, रियाजुद्दीन सिद्दीकी, एहसान खान, नंदलाल जायसवाल, नसीम रजा, संजीव मिश्रा मौजूद रहे।