{"_id":"5f9040a38ebc3e9bcf5c6c89","slug":"desi-liquor-kept-in-boxes-in-milk-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: दुग्ध वाहन में पेटियों में रखी मिली देसी शराब, ऐसे खुला भेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: दुग्ध वाहन में पेटियों में रखी मिली देसी शराब, ऐसे खुला भेद
Wed, 21 Oct 2020 07:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Oct 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
दूध की पेटियों में रखी मिली देसी शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टायर फटने की वजह से एक दुग्ध वाहन पेट्रोलिंग टीम के वाहन से जा टकराया। दुग्ध वाहन में पेटियों में भारी मात्रा में देसी शराब रखी मिली। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
बुधवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सौरिख कट से नीचे उतरते समय एक दुग्ध वाहन का अगला पहिया फट गया। अनियंत्रित हुआ दुग्ध वाहन उधर से गुजर रहे पेट्रोलिंग टीम के वाहन से जा टकराया।
हादसे की सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह मौके पर पहुंच गए। चालक से पूछताछ की लेकिन गोलमोल उत्तर सुनकर उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला लिया। उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला ने जब दुग्ध वाहन को खुलवाकर चेक किया तो उसमें देसी शराब के पौवे भरे हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि वाहन से बरामद शराब की मात्रा का आंकलन कराया जा रहा है। चालक से पूछताछ पूरी होने के बाद मामले की खुलासा किया जाएगा।