{"_id":"57e790fa4f1c1bf50a573af5","slug":"deshabilitado-garlanding-la-efigie-de-zapatos-sopl-nawaz-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूतों की माला पहनाकर विकलांगों ने फूंका नवाज शरीफ का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूतों की माला पहनाकर विकलांगों ने फूंका नवाज शरीफ का पुतला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते विकलांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी हमले के बाद भारत के तमाम राज्यों में रोजाना सड़कों पर जमा होकर लोग पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर अपना गुस्सा जता रहे हैं। नवाज शरीफ के पुतले को कहीं जूते की माला पहनाने के बाद गधे पर बिठाकर घुमाया जा रहा है तो कहीं पाकिस्तान प्रधानमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।
रविवार को कानपुर के नमक फैक्ट्री चौराहे पर सौ की संख्या में मौजूद विकलांगों ने पहले तो नवाज शरीफ के पुतले को जूतों और अपनी बैसाखी से पीटा। इसके बाद पुतले को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर चारों ओर घुमाने के बाद आग के हवाले कर दिया गया।
हैंडीकैप्ड एसोसियेशन के अध्यक्ष हृदयेश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान का प्रधानमंत्री नवाज शरीफ विश्व का सबसे बड़ा धूर्त है। उसे भारतवासी कभी माफ नहीं करेंगे। पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा। पुतला दहन करने वालों में शामिल महबूूब आलम, आफताब आलम, मिर्जा इम्तियाज, अरसद अहमद, सगीर, प्रशांति मिश्रा, महेंद्र पाल, सूर्यभान, कप्तान सिंह आदि ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।