फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CM said - Government will give funds for the improvement of non-government aided schools with poor condition

डिप्टी सीएम बोले- जीण क्षीण अवस्था वाले अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के सुधार के लिए सरकार देगी फंड

Mon, 27 Sep 2021 04:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 Sep 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM said - Government will give funds for the improvement of non-government aided schools with poor condition
बीएनएसडी इंटर कॉलेज के शताब्दी समारोह में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जीण क्षीण अवस्था वाले अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के सुधार के लिए सरकार फंड देगी। यह बात सोमवार को बीएनएसडी इंटर कॉलेज के शताब्दी समारोह के मौके पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सुधार के लिए जो भी खर्च आएगा, उसमें आधा पैसा प्रबंध समिति को देना होगा।
विज्ञापन


जितना पैसा प्रबंध समिति देगी उतना ही पैसा सरकार देगी। विद्यालयों के प्रबंधक प्रस्ताव बनाकर सरकार को दे सकते हैं। उन्होंने विद्यालय के वयोवृद्ध शिक्षकों और पूर्व छात्रों को सम्मानित भी किया। डिप्टी सीएम ने अपने भाषण में कहा कि यहां ऐसे शिक्षक और पूर्व छात्र हैं जो मेरे जन्म से पहले यहां पर अध्ययन या अध्यापन कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मुझे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का एक संस्मरण याद आता है, जिसमें उन्होंने लिखा था किसी संस्था, परिवार या व्यक्ति की पहचान वहां के पुराने लोगों के सम्मान से होती है। इस विद्यालय में पुराने लोगों का सम्मान हो रहा है यह अच्छी बात है। इस विद्यालय के शिक्षकगण विधायक भी हैं।  वह विद्यालय में पढ़ा भी रहे होंगे। मैं भी शिक्षक हूं, जिस दिन से मैं दूसरे दायित्व में आया बिना वेतन छुट्टी पर आ गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कानपुर से अटल बिहारी बाजपेई और दीनदयाल उपाध्याय ने शिक्षा ग्रहण करें यह बड़े लोगों को शिक्षित करने का केंद्र है। इसी शहर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शिक्षा ग्रहण की है। नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा से रोजगार और स्टार्टअप को जोड़ा जाएगा। आजादी के बाद पहली बार पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया गया।

नौवीं से बारहवीं तक एनसीईआरटी की किताबों को लागू कर दिया गया। बीते साडे 4 वर्षों में सरकार ने 166 दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल 77 डिग्री कॉलेज बनवाया है और 12 विश्वविद्यालय बन रहे हैं, जिसमें लॉ विश्वविद्यालय प्रयागराज, फॉरेंसिक विश्वविद्यालय लखनऊ और अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ शामिल है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि समय का बदलाव करने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है अगर शिक्षक श्रेष्ठ है तो आने वाली पीढ़ी बेहतर होगी। अगर किसी विद्यालय की बिल्डिंग ठीक नहीं  है तो चल जाएगा। लेकिन संस्थान के शिक्षक पठन-पाठन वाले नहीं होंगे तो छात्रों का भविष्य बेहतर नहीं हो सकता। अच्छा शिक्षक वही है जो पूरी जिंदगी विद्यार्थी बनकर पठन-पाठन करें।

उन्होंने कहा कि कोई शिक्षक बेरोजगार ना हो इसका सरकार ध्यान रखेगी। विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों को शोध करने के अधिकार और कॉलेज में प्रोफेसर पद नाम पर विचार करेंगे। इस मौके पर प्रबंध मंडल से वीरेंद्र जीत सिंह, नीतू सिंह, सुरेंद्र कक्कड़ प्रधानाचार्य डॉ आरसी सिंह, विधायक अरुण पाठक, उपेंद्र पासवान, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र मैथानी, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, डीआईओएस सतीश तिवारी, सुनील बजाज, माधुरी शुक्ला, शैलेंद्र द्विवेदी और राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
 

डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिजनों को दस लाख का चेक सौंपा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दुष्कर्म के बाद अपार्टमेंट से फेंकी गई युवती के बिल्हौर स्थित घर पहुंचे। पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का चेक देने के साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट मेें चलवाकर जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

साथ ही यह भी कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा और कानपुर ग्रामीण के उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने भी पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये चेक सौंपा। 

निर्धारित समय दोपहर 3:30 बजे के बजाय डिप्टी सीएम करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचे। इससे पहले उनका आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अरौल टोल प्लाजा के पास भाजपा समर्थकों ने उनका अभिवादन किया। इसके बाद पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मृतका के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इस दौरान भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, बिल्हौर विधायक भगवती सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, डीएम विशाख जी अय्यर और अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। उप मुख्यमंत्री यहां करीब 20 मिनट तक रुके। कहा कि पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कटियार, श्यामजी कटियार, ग्राम प्रधान बारंडा राजेश पाल, मोहिउद्दीनपुर ग्राम प्रधान राजकुमार भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed