{"_id":"678252bf2d7fca67e50cdb44","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-gave-a-statement-against-akhilesh-yadav-2025-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: केशव प्रसाद बोले- अखिलेश 2027 तो क्या 2047 तक के लिए सोचना छोड़ दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: केशव प्रसाद बोले- अखिलेश 2027 तो क्या 2047 तक के लिए सोचना छोड़ दें
Sat, 11 Jan 2025 04:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:54 PM IST
सार
Hardoi News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हरदोई पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि हार से बौखलाए अखिलेश उलूल जुलूल बात करते हैं। वह डाॅक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
हरदोई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुछ लोग 2027 के सत्ताधीश अखिलेश की होर्डिंग लगवा रहे हैं। हरदोई की धरती से कह रहा हूं कि अखिलेश 2027 छोड़ दें, 2047 के बारे में भी न सोचें। पीडीए तो परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। अखिलेश यादव अपनी साइकिल 2047 तक के लिए सैफई ले जाएं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है और इसी अनुसार कार्य भी हो रहे हैं।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की ओर से शहर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरदोई और नरेश अग्रवाल के परिवार के बीच गजब का दुलार और स्नेह है। बिल्कुल वैसे जैसे दूध में चीनी मिल जाती है। नरेश अग्रवाल ने जिस तरह अपनी बात रखी उससे यह एहसास हो जाता है कि लगाव और दुलार कितन तगड़ा है।
खुद को कार्यकर्ता पहले और उपमुख्यमंत्री बाद में बताते हुए केशव मौर्य ने कहा कि व्यस्तताओं के बीच यहां के लिए समय निकाला, क्योंकि यहां कार्यकर्ता समागम था। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने भ्रम फैलाकर प्रदेश में हमारा प्रदर्शन कुछ कमजोर किया।
विज्ञापन
हरियाणा, महाराष्ट्र के विधानसभा और प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों का भ्रम टूट चुका है। कहा कि भाजपा दिल्ली भी जीतेगी और मिल्कीपुर का उपचुनाव भी। केंद्र और राज्य सरकार की उपलिब्धयां बताते हुए कहा कि महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। सभी लोग आइएगा।

कहा कि अखिलेश यादव कुंभ को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे 2013 में तब कुंभ की जिम्मेदारी आजम खां को सौंप दी थी। तब अव्यवस्थाओं के कारण दुर्घटनाएं हुई थीं। जनसभा को मिश्रिख सांसद अशोक रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भाजपा के जिला प्रभारी शंकरलाल लोाधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने ने भी संबोधित किया। संचालन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने किया।
मैं वो शेर हूं जो मौके पर शिकार करना नहीं छोड़ता : नरेश अग्रवाल
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल अपने पुराने अंदाज में ही नजर आए। कहा भी कि लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बोल रहा हूं। कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही थी, लेकिन फिर भी हरदोई नितिन ने ही जीती। हरदोई सीट भाजपा तब जीती जब हम भाजपा में आए। मेरी कुंडली में यश के साथ अपयश भी लिखा है। जिसको लड़ाता हूं, जिताता हूं और फिर गाली भी खाता हूं। उन्होंने खुद के लिए कहा कि मैं वो शेर हूं जो देखता सब रहता है और मौके पर शिकार करना नहीं छोड़ता। कहा कि चुनाव जीतने हारने स कोई नेता नहीं बनता। नेता वह होता है जो जनता के दिल में रहता है।

सीख देने की बजाए सलाह लेना सीखें प्रियंका : डिप्टी सीएम
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प दोहराया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार संसद में आई हैं। अभी सीखने का समय है, सीख देने का नहीं है। सीख देने के बजाय सलाह लेना सीखें।
उप मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा। सही काम करने वालों को छेड़ा नहीं जाएगा और गलत काम करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पीआर की राशि के उपयोग पर दिए गए बयान पर कहा कि प्रियंका पहली बार संसद में आईं हैं। किसी परिवार में पैदा से वह अपने को राजकुमारी न समझे। अभी उन्हें सीखने की जरूरत है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब बोलते हैं तो देश सुनता है। वह विश्व के बड़े नेता हैं।
कहा कि तहसील स्तर पर अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और सम्मानजनक व्यवहार करेंगे। अधिकारियों से कहा गया है कि सीएम कार्यालय सहित विभिन्न मंत्रियों के कार्यालय से प्राप्त पत्र पर कार्रवाई के साथ आख्या भी दी जाए। अपने कार्यालय से भेजे गए 358 पत्रों में से 13 पर ही आख्या दिए जाने पर कहा कि इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है, वेतन काटा जा रहा है। वरासत, अंश निर्धारण, आवास योजना के सर्वे के लिए अभियान चलाया जाएगा।